Skip to content

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर माहौल लगातार गरमा रहा है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर माहौल लगातार गरमा रहा है। इस दौरान चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन भी होने लगे हैं। इस क्रम में एक टीवी चैनल की ओर से कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए समाजवादी पार्टी के अयोध्या से घोषित उम्मीदवार पवन पांडे और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। मामला इतना गरमाया कि सपा नेता ने प्रदीप भंडारी को पटक कर करने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान प्रदीप भंडारी प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक्शन की बात करते रहे।

 

यूपी चुनाव 2027 को लेकर एबीपी न्यूज की ओर से शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाग लिया। अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बाद पैनल डिस्कसन में सपा नेता पवन पांडे और भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पवन पांडे लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर रुख अपनाए दिखे। उन्होंने सरकार पर कानून व्यवस्था से लेकर राम मंदिर में दान चोरी रोकने में विफलता का मुद्दा उठाया।

 

प्रदीप भंडारी की ओर से सपा की ओर से कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाए जाने पर अखिलेश यादव सरकार के दौरान की स्थिति का जिक्र किया गया। उन्होंने योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने का दावा किया। इस दौरान वे समाजवादी पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते रहे।

Article topics

Leave a comment

Leave a Reply