एक पत्नी के दो पति… और दोनों सगे भाई! हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई के रहने वाले दो सगे भाई प्रदीप और कपिल, और दोनों भाइयों की पत्नी एक ही महिला है, सुनीता।
एक घर में एक पत्नी के दो पति सुनने में फिल्मी लग रहा है, पर ये एक परिवार की सच्ची कहानी है। जिस जमाने में लोगों को एक रिश्ता निभाना मुश्किल हो रहा है, वहाँ तीन लोग मिलकर पति पत्नी और भाईचारा का रिश्ता निभा रहे हैं।
भाई बोला, मेरे लिए मेरा भाई पत्नी से भी बढ़कर है। और कहा कि दो घर बनते तो खर्च भी दोहरा होता, इसलिए एक ही घर में सब कुछ एक साथ है। यहाँ हिसाब पैसों का नहीं, भाईचारे का लगाया गया है।
पत्नी सुनीता बोलीं, मुझे सब पहले से पता था, ये मेरी अपनी पसंद थी, ये मेरी लव मैरिज है और प्यार दोनों से बराबर करती हूँ, क्योंकि जब शादी दोनों से हुई है तो दिल को बाँटने का सवाल ही नहीं उठता, दोनों मेरे लिए बराबर महत्व रखते हैं।
आप बताइए, इसे आप परंपरा कहेंगे, समझदारी कहेंगे या फिर प्यार का सबसे अलग रूप कहेंगे?





Leave a comment