लालपुर में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क जांच और दवाइयां**

Written by

in

**लालपुर में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क जांच और दवाइयां**

 

–फैमिली एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने किया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

 

शाहजहांपुर। लालपुर स्थित ब्रह्मा बाबा देवस्थान पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध पं. रामप्रसाद बिस्मिल चिकित्सालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से फैमिली एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही खून की जांच सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में लालपुर के पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस जनहितकारी पहल के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों और पूरी टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। इस दौरान सुशील वर्मा, विपिन तिवारी, धर्मपाल वर्मा, मुकुल, राममूर्ति वर्मा, राजन ठाकुर, अंकुल वर्मा, संदीप वर्मा, रामचंद्र, राजेश प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, नन्हेंलाल प्रजापति, सोनपाल वर्मा, सुभाष वर्मा, राहुल वर्मा, सुमित वर्मा, दयाराम प्रजापति, बाबूराम वर्मा और आकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *