**फरार बर्खास्त सिपाहियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी**

 

–हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश बेनतीजा

 

परशुरामपुरी। व्यापारी को स्मैक के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की वसूली करने के मामले में फरार चल रहे दो बर्खास्त सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए न्यायालय से जल्द कुर्की वारंट हासिल करने की तैयारी की जा रही है। मामला तिलहर थाने में तैनाती के दौरान चार सिपाहियों द्वारा व्यापारी सुंदरम को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने से जुड़ा है। शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद चारों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर चारों को बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले में आरोपित सिपाही पंकज और वीरेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मेरठ निवासी तुषार और अरुण अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब पुलिस ने दोनों फरार आरोपितों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय से कुर्की वारंट जारी होते ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

मामले के विवेचक सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि आरोपितों के स्वजन भी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस टीम जब नोटिस लेकर उनके घर पहुंची तो स्वजन ने मकान पर चस्पा किए गए नोटिस को फाड़ दिया। पुलिस ने इस कृत्य को भी गंभीरता से लेते हुए विवेचना में शामिल किया है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Archive

Tags

Gallery