#शाहजहाँपुर के महानंदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की बदसलूकी से लगा लंबा जाम, वाहन चालकों को हुई भारी परेशानी

___________________________________________________

#बैरियर के सामने फंसी रहीं गाड़ियां, काफी देर बाद हटाया गया बैरियर तो निकलीं गाड़ियां

__________________________________________________

#एक नेता से कल भी हुआ था विवाद,लेकिन फितूर में रहता है कम्पनी का स्टाफ

___________________________________________________

#रोज रात में अवैध खनन के बाद मिटटी भरे डम्पर को पुवायां की तरफ निकालता है टोल प्लाजा

__________________________________________________

#सीओ पुवायां बोले-कार्रवाई के लिए हर समय पुलिस तैयार है

___________________________________________________

#शाहजहांपुर। जिले से पुवायां जाने वाली सड़क पर गाँव महानंदपुर के सामने बने टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार दोपहर तकरीबन दो बजे टोल कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के चलते पुवायां से शाहजहांपुर जाने वाली लेन में लंबा जाम लग गया। टोल प्लाजा पर अचानक हुई इस अव्यवस्था के कारण कई वाहन काफी देर तक कतार में फंसे रहे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सही बात यह है कि इस लेन में सबसे आगे काले रंग की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी। उसके पीछे देखते ही देखते कारों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन टोल कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच स्थिति स्पष्ट न होने के कारण जाम बढ़ता चला गया। काफी देर तक इंतजार के बाद आखिरकार टोल कर्मचारी ने बैरियर को हटाकर फॉर्च्यूनर को आगे जाने का रास्ता दिया। इसके बाद वाहनों के निकलने का रास्ता साफ हुआ। इस घटना ने टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन चालकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का जनता के साथ व्यवहार बहुत गन्दा है। जबकि इन लोगों को वाहन चालकों के साथ शालीनता से पेश आना चाहिए। किसी भी विवाद या तकनीकी समस्या का समाधान बातचीत और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक जाम और परेशानी का सामना न करना पड़े। जबकि हर रात इलाके में होते अवैध खनन के बाद डंफरों में भरकर मिटटी पुवायां जाती। सारे डम्फर एक खनन माफिया के हैं, जिसका टोल कर्मियों से अनोखा व्यवहार है।इस मामले में बात करने पर ओले कम्पनी के जीएम अशरफी यादव बहुत ही उत्तेजक और गुस्से में दिखे। जीएम बोल रहे थे कि व्यापर करने आए हैं,हम कहीं गलत नही हैं। अशरफी ने यह भी कहा कि कल कोई रजनीश मिश्रा की गाड़ी निकलने की बात आयी थी। अपनी शर्तों पर निकाली। किसी को फ्री निकलने की सुविधा नही देते, चाहे वो कोई हो। सीओ पुवायां परवीन मलिक ने बताया कि पूरी कार्रवाई की जाएगी।

 

Nitin Gadkari Suresh Kumar Khanna DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Traffic Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस UP Police ADG ZONE BAREILLY



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Archive

Tags

Gallery