Category: लखनऊ

  • बरेली जोन के नए एडीजी बने प्रवीण कुमार,रमित शर्मा को लखनऊ जोन की कमान

    बरेली जोन के नए एडीजी बने प्रवीण कुमार,रमित शर्मा को लखनऊ जोन की कमान

    बरेली जोन के नए एडीजी बने प्रवीण कुमार,रमित शर्मा को लखनऊ जोन की कमान

     

    यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस आयुक्त नियुक्त; नोएडा, गाजियाबाद और कई जिलों के पुलिस प्रमुख भी बदले

     

    सुमित शर्मा संवाददाता हिन्दुस्तान दर्पण खबर 24

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है, जबकि लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन की कमान सौंपी गई है।

     

    ### बरेली जोन को मिले नए एडीजी प्रवीण कुमार

     

    बरेली जोन में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात रमित शर्मा को लखनऊ जोन स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर प्रवीण कुमार को बरेली जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार इससे पहले लखनऊ जोन में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके बरेली आने से अब जोन के आठ जिलों की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। वहीं रमित शर्मा को राजधानी लखनऊ जोन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

     

    ### तीन बड़े पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव

     

    प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। वाराणसी में तैनात मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना), उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     

    गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा किरण एस को लखनऊ परिक्षेत्र से वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

     

    ### डीआईजी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल

     

    पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर पर भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ परिक्षेत्र से लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया है। अभिषेक सिंह को सहारनपुर परिक्षेत्र से आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शैलेश कुमार पाण्डेय को आगरा से स्थानांतरित कर अलीगढ़ परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

     

    आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं से हटाकर सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     

    ### अयोध्या और मुरादाबाद के एसएसपी बदले

     

    जिला पुलिस प्रशासन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद दोनों जिलों की पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

     

    ### पीएसी और पुलिस अकादमी में नई तैनाती

     

    स्थानांतरण सूची में पीएसी और प्रशिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। आकाश तोमर को बरेली स्थित आठवीं वाहिनी पीएसी से स्थानांतरित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं प्रीति यादव को गौतमबुद्धनगर से 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा में सेनानायक नियुक्त किया गया है।

     

    इसके अलावा सुनीति, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार शुक्ला और अजीत कुमार सिन्हा समेत कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

     

    ### पुलिस कमिश्नरेट में भी बदली जिम्मेदारी

     

    दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज से कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है। वहीं विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट और पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

     

    ### तीन अधिकारियों के पुराने तबादला आदेश निरस्त

     

    शासन ने तीन अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण आदेशों को निरस्त करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद, नीतू को लखनऊ और अमित कुमावत को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

     

    ### पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत

     

    प्रदेश में एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को पुलिस प्रशासन के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जा रहा है। खासतौर पर बरेली जोन में एडीजी की जिम्मेदारी बदलना महत्वपूर्ण है। अब प्रवीण कुमार बरेली जोन की पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगे, जबकि रमित शर्मा लखनऊ जोन में नई जिम्मेदारी निभाएंगे। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नई रणनीति देखने को मिल सकती है।

    #UPPolice #IPSTransfer #BareillyZone #PraveenKumar #RamitSharma #LucknowZone #YogiGovernment #PoliceTransfer #BareillyNews #HindustanDarpanKhabar24

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर फार्म 6 के जरिए करोड़ों फर्जी वोट जोड़ने का षडयंत्र कर रही

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर फार्म 6 के जरिए करोड़ों फर्जी वोट जोड़ने का षडयंत्र कर रही

    समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

    19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ

    प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 27.11.2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर फार्म 6 के जरिए करोड़ों फर्जी वोट जोड़ने का षडयंत्र कर रही है। एसएसआर के बाद फार्म 6 के आवेदनों में 22 गुना की बढ़ोŸारी हुई है। एसआईआर के बाद जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोट कम हुए थे वहां पर फिर से वोट बढ़ना शुरू हो गये हैं।

    श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से सोची-समझी रणनीति के तहत मतदाताओं की संख्या को लेकर बयानबाजी की जा रही है। मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू मतदाता हटा दिये गये हैं तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से बात आयी है कि ढ़ाई करोड़ वोटर गायब हैं। आखिर झूठ कौन बोल रहा है। मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं या निर्वाचन अधिकारी।

    शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि करोड़ो मतदाताओं के नाम गायब होने का शोर इसलिए मचाया जा रहा है ताकि अन्तिम मतदाता सूची आने पर एक महीने के अन्दर जो करोड़ो वोटर जोड़ने की साजिश है उस पर सवाल न उठे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से हम लोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर उन्हें जोड़े जा रहे फर्जी वोटरों की जानकारी देंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे। अगर कार्यवाही नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन छेड़ने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर 17 नवम्बर तक मतदाता सूची में 2 लाख 84 हजार फर्जी वोट जुड़वाये हैं। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इसकी शिकायत की है।

    श्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद दक्षिण, गाजियाबाद, गोरखपुर शहरी, इलाहाबाद पश्चिम, वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि इन शहरी क्षेत्रों में एसआईआर के बाद हर 1 हजार वोटरों पर 5 से 7 डुप्लीकेट वोटर जोड़े गये है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 15 अक्टूबर 2026 को हमने आडिट जारी कर बताया था कि वोटरलिस्ट में लाखों डुप्लीकेट वोटर हैं। समाजवादी पार्टी ने सभी फर्जी वोटरो के विवरण के साथ चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन 17 नवम्बर 2026 जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अब भी लाखों डुप्लीकेट वोटर है।

    उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के एसएसआर की प्रक्रिया चलने के बाद भी प्रदेश में बड़ी संख्या में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग हो रहे है। इन ट्रांसफर पोस्टिंग से किसे फायदा पहुंचाया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसपर संज्ञान क्यों नहीं लिया।

    श्री अखिलेश यादव ने मांग की कि चुनाव आयोग बताये कि समाजवादी पार्टी द्वारा अब तक दिये गये लाखों डुप्लीकेट वोटरों में से कितने हटाये गये। चुनाव में लड़ने वाली ड्यूटी में प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों में कम-से-कम 50 प्रतिशत अधिकारी पीडीए के हो। उन्होंने एक बार फिर वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने की मांग करते हुए बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वोटर आईडी कार्ड मेटल का बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति का आधार कार्ड है और बायोमेट्रिक भी है तो उसे मतदान सूची से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है।

    एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी भूल होगी। आज तक भाजपा ने जितने भी बड़े फैसले लिए उससे जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। नोटबंदी का उदाहरण देते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मंहगाई कम हो जाएगी लेकिन नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय कई गुना बढ़ गया है। मंहगाई चरम पर है। रसोई गैस, बिजली के बिल, डीजल-पेट्रोल, चीनी से लेकर सभी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गये है। जनता परेशान है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। सीमाएं सिकुड रही है। चीन लगातार भाजपा सरकार में देश की सीमा में घुसपैठ कर रहा है। भाजपा सरकार के पास इन मामलों का कोई जवाब नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बताये कि 2014 में भारत का क्षेत्रफल क्या था और 2026 के बाद क्या है।

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2027 का चुनाव हारने जा रही है। डरी हुई है। इसीलिए परिसीमन का बिल लाना चाहती है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम दोनों पार्टियां बैठकर बात कर लेंगे। गठबंधन होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा। दोनों पार्टियां मिलकर जीतने वाले प्रत्याशियों को समायोजित करेंगी। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की पूरी तैयारी है। हम जीतने वाले प्रत्याशियों पर काम कर रहें है। जनता भी जीत वाले प्रत्याशी को देखना चाहती है। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा वादे पूरे किये हैं और अपनी सरकारों में वादो से भी ज्यादा काम किया है। प्रणपत्र में जितने भी वादे किये गये हैं पार्टी ने सब का आंकलन किया है और किस तरह से पूरा किया जाएगा, उस पर होमवर्क हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा जो वादे करती है उसे पूरा नहीं करती है। भाजपा ने स्मार्टसिटी बनाने का वादा किया था लेकिन कहीं भी स्मार्ट सिटी दिखाई नहीं पड़ रही है। वह केवल बोर्ड में ही है।

    (राजेन्द्र चौधरी)

    मुख्य प्रवक्ता

  • उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 से सम्बन्धित कमियों को दूर करने की अपील हेतु।

    उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 से सम्बन्धित कमियों को दूर करने की अपील हेतु।

    सेवा में,

    सूचना आयुक्त (श्री नदीम)

    उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

    लखनऊ।

     

    विषय:- उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 से सम्बन्धित कमियों को दूर करने की अपील हेतु।

     

    देर से मिली जानकारी, जानकारी न मिलने का मतलब है। ऑर्डर की गई लेकिन कभी न दी गई जानकारी, न्याय न मिलने का मतलब है।

     

    बदलना चाहिए

     

    उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट इन्फॉर्मेशन कमीशन से इन कमियों को दूर करने की अपील करते हैं:

     

    1. उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के लोक प्राधिकरणों में पारदर्शिता लाने और भ्रस्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानून है। परन्तु वर्तमान में अनेक लोक प्राधिकरणों के लोक सूचना अधिकारी (PIO) सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 कानून के निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना देने में जानबूझकर आनकानी/मनमानी कर रहे है।

     

    2. पहली अपील की डेडलाइन लागू करें। पक्का करें कि सेक्शन 19(6) के तहत 30 दिनों के अंदर या अगर कारण दर्ज हों तो 45 दिनों तक के बढ़े हुए समय के अंदर फैसले लिए जाएं। गलत देरी के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

     

    3. जानकारी की असल डिलीवरी वेरिफाई करें। अपील बंद करना वैसा ही नहीं है जैसे नागरिक को ऑर्डर किए गए डॉक्यूमेंट मिल जाएं। वेरिफाई करें कि पूरी जानकारी असल में डिलीवर हुई है।

     

    4. नागरिकों को मुआवजा दें। एक्ट के उल्लंघन से हुए असली नुकसान या दूसरी मुश्किलों के लिए नागरिकों को मुआवजा देने के लिए सेक्शन 19(8)(b) के तहत कमीशन की मौजूदा शक्तियों का इस्तेमाल करें।

     

    5. अगर अधिकारी बिना सही कारणों के इन्फॉर्मेशन कमीशन की सुनवाई में शामिल नहीं होते हैं, तो उन पर सही डिपार्टमेंटल कार्रवाई करके उन्हें जवाबदेह ठहराएं।

     

    6. पूरे राज्य में एक इंटीग्रेटेड RTI ट्रैकिंग सिस्टम बनाएं। एप्लीकेशन, पहली और दूसरी अपील, शिकायतें, सुनवाई, लिखित सबमिशन, ऑर्डर, पेनल्टी की कार्रवाई और ऑर्डर के बाद के नियमों का पालन एक ही ट्रैकिंग ID से कनेक्ट करें। सिस्टम को यह दिखाना चाहिए कि सेक्शन 20 के तहत किसी PIO के खिलाफ लगाई गई पेनल्टी असल में ऑफिसर की सैलरी से वसूली गई है या नहीं, क्योंकि जो पेनल्टी कभी वसूली ही नहीं जाती, वह कोई रुकावट नहीं है।

     

    7. RTI सवालों और जवाबों का एक सर्च किया जा सकने वाला पब्लिक डेटाबेस बनाएं, जो कानूनी छूट और प्राइवेसी सुरक्षा के अधीन हो।

     

    8.सरकार के सर्कुलर को सभी कवर्ड ऑफिस में लागू करें और नागरिकों के लिए इंस्पेक्शन का समय और प्रोसेस साफ-साफ दिखाएं।

     

    9. कमीशन के ऑर्डर को सर्च करने लायक और आसानी से मिलने वाला बनाएं। सिर्फ स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट पर निर्भर रहने के बजाय, टेक्स्ट में पढ़े जा सकने वाले, सर्च किए जा सकने वाले ऑर्डर पब्लिश करें।

     

    10. ऑनलाइन हियरिंग कराएं। वीडियो हियरिंग चालू करें ताकि नागरिकों, खासकर जो कमीशन ऑफिस से दूर रहते हैं, उन्हें फालतू ट्रैवल खर्च न उठाना पड़े।

     

    11. RTI एप्लीकेंट और व्हिसल-ब्लोअर की सुरक्षा करें। जो नागरिक जनता के गलत कामों का पर्दाफ़ाश करते हैं, उनके खिलाफ़ असली धमकियों, डराने-धमकाने, परेशान करने और बदले की शिकायतों को दूर करने के लिए एक असरदार सिस्टम बनाएं।

     

    12. अक्सर मांगी जाने वाली जानकारी को पहले से पब्लिश करें। RTI एक्ट के सेक्शन 4 को लागू करें ताकि नागरिक बार-बार RTI एप्लीकेशन फाइल किए बिना आम तौर पर मांगी जाने वाली जानकारी पा सकें।

     

    13. तालुका लेवल पर RTI मॉनिटरिंग कमेटियां बनाएं।

    सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और अनुभवी RTI एक्टिविस्ट को शामिल करें ताकि वे इसे लागू करने पर नज़र रख सकें, समस्याओं की पहचान कर सकें और सही अधिकारियों को समय-समय पर रिपोर्ट दे सकें।

     

    14. पब्लिक रिकॉर्ड की डिपार्टमेंट-वाइज़ लिस्ट पब्लिश करें। हर सरकारी डिपार्टमेंट को एक अपडेटेड लिस्ट पब्लिश करने का निर्देश दें जिसमें साफ़ तौर पर ये बातें बताई गई हों: (a) वे डॉक्यूमेंट जिन्हें सेक्शन 4(1)(b) के तहत पहले से बताना ज़रूरी है; (b) RTI एप्लीकेशन के ज़रिए आम तौर पर मिलने वाले डॉक्यूमेंट की कैटेगरी; और (c) पब्लिक खर्च, अधिकार के गलत इस्तेमाल और भ्रष्टाचार से जुड़े रिकॉर्ड की कैटेगरी जिन्हें सेक्शन 8(2) के तहत जनता के हित में बताया जा सकता है। इससे साफ़ जानकारी मिलेगी, मनमाने ढंग से मना करने से रोका जा सकेगा, और हर नागरिक के लिए सरकारी रिकॉर्ड तक पहुंच आसान हो जाएगी।

     

    हमारी अपील

     

    हम स्पेशल ट्रीटमेंट की मांग नहीं कर रहे हैं। हम कानून लागू करने, पब्लिक अथॉरिटीज़ को ज़िम्मेदार बनाने और हर नागरिक के सूचना के अधिकार का सम्मान करने की मांग कर रहे हैं।

     

    एक RTI एप्लीकेशन सालों की अपील, सुनवाई और फ़ॉलो-अप की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। इन्फॉर्मेशन कमीशन के आदेश का नतीजा असल में सूचना की डिलीवरी होना चाहिए।

     

    दिनांक:- 27/11/2026

    जनपद- शामली/उत्तर प्रदेश

     

    विनोद गौत्रा

    राष्ट्रीय अध्यक्ष

    आरटीआई विंग

    आज़ाद अधिकार सेना

    9548632656

     

    #dmshm #UPGovt #ChiefSecyUP #dgpup #myogiadityanath #CMOfficeUP #cmoshamli #PresidentOfIndia #UPNews #ShamliNews #UPPolice #alldepartments #upsic #upsuchnaayog #PMOIndia #homeupgov #jantakaadhikar #ANI #mediacell #ZeeNews #aajtak #ndtvnews #AmarUjalaNewspaper #AnandibenPatel #azadadhikarsena #nppshamli