Category: बण्डा

  • बंडा गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन, पूरे नगर में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे बंडा, शाहजहांपुर।

    बंडा गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन, पूरे नगर में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे

     

    बंडा, शाहजहांपुर।

    नगर पंचायत बंडा में सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

     

    नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में अरदास और गुरु महाराज के आशीर्वाद के साथ हुई। इसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी साहिब श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पालकी साहिब के दर्शन करने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

     

    नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे नगर में गुरु महाराज के जयकारे गूंजते रहे। सिख समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं, गतका प्रदर्शन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने नगर कीर्तन को और भी भव्य बना दिया।

     

    नगर कीर्तन जिस भी मार्ग से होकर गुजरा, वहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया।

     

    इस दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

     

    नगर कीर्तन के माध्यम से प्रेम, सेवा, त्याग, समानता और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बंडा नगर की पहचान आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता से है।

     

    नगर कीर्तन के समापन पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई और सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर बरताया गया।

     

    कुल मिलाकर नगर पंचायत बंडा में निकला यह भव्य नगर कीर्तन श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक बना रहा। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

  • खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

    खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

    खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

     

    शाहजहांपुर। खुटार की नरायनपुर विक्रमपुर सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर खरीद को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अभिलेखों में बंडा क्षेत्र के गांव नवदिया बंकी के तीन किसानों से 270 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई।

     

    बंडा, सिंधौली और पुवायां क्षेत्र के किसानों का धान खुटार के क्रय केंद्रों पर तौले जाने की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा।

     

    किसान नेता राममिलन, विकास कुमार यादव, रामचंद्र अवस्थी और हरीराम ने समिति के स्टॉक और खरीद अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समिति के आसपास के लोगों से जानकारी लेकर क्रय केंद्र के संचालन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

     

    एसडीएम सदानंद सरोज ने व्यस्तता के कारण जांच नहीं हो पाने की बात कहते हुए टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने भी सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीम से जांच कराने की बात कही है।

     

    फिलहाल धान खरीद के आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन जांच अब तक आश्वासनों तक ही सीमित है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

     

    #शाहजहांपुर #खुटार #धानखरीद #किसान #क्रयकेंद्र #उत्तरप्रदेश

     

    फोटो काल्पनिक AI

  • पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—

    पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—

    —-पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—-

     

    —-सिंधौली, पुवायां, जेवा और मुड़िया क्षेत्र में कई अनियमित कनेक्शन, टीजी-2 से लेकर उपखंड अधिकारी तक की भूमिका होगी उजागर—-

     

    शाहजहांपुर। विद्युत वितरण उपखंड पुवायां के अंतर्गत सिंधौली, पुवायां, जेवा और मुड़िया क्षेत्रों में अवैध विद्युत कनेक्शन देने का खेल तेजी से चल रहा है। विभागीय नियमों और मानकों को दरकिनार कर कथित अवैध वसूली के जरिए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले की कड़ी टीजी-2 स्तर से लेकर उपखंड अधिकारी तक पहुंचती है।

    सबसे अधिक अवैध और अनियमित कनेक्शन सिंधौली के टीजी 2 के द्वारा सर्वे करके दिए गए है।

     

    इन क्षेत्रों में ऐसे कई कनेक्शन दिए गए हैं, जो विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं हैं। आखिर किसकी अनुमति से और किन नियमों के तहत ये कनेक्शन जारी किए गए? जल्द ही यूपी रिपोर्टर वीडियो साक्ष्यों के साथ पूरे मामले की पोल खोलेगा और जिम्मेदारों की भूमिका जनता के सामने लाएगा।

     

    विभाग में नियमों की अनदेखी और अवैध वसूली का यह खेल आखिर कब तक चलेगा?

     

    Sitapur Mvvnl Mvvnl Bly II Up Reporter News CE Devipatan Mvvnl A K Sharma

  • बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

    बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

    बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

     

    शाहजहांपुर। बण्डा उपमंडी में धान खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जी प्रवेश पर्चियां काटे जाने का आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के रणजीत सिंह उर्फ राजू का दावा है कि मंडी में धान की आवक नहीं हो रही, इसके बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद दर्शाई जा रही है।

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद में देरी के चलते किसानों ने पहले ही अपना धान राइस मिलों को बेच दिया था, लेकिन उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल सका। अब राइस मिलों में पहले से पहुंच चुके धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के नाम चढ़ाए जाने का आरोप है। इसी के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी प्रवेश पर्चियां काटने का खेल चलने की बात कही गई है।

     

    रंजीत सिंह उर्फ राजू ने कहा कि मंडी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जाए तो धान की वास्तविक आवक और खरीद की स्थिति सामने आ सकती है। उन्होंने मांग की कि मंडी में ट्रॉलियों की आवक और सरकारी खरीद के रिकॉर्ड का मिलान कराया जाए।

     

    मंडी इंस्पेक्टर विजयपाल ने बताया कि जिस दिन की धान आवक की जानकारी चाहिए, उसके लिए लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद ही संबंधित दिन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

     

    फर्जी प्रवेश पर्चियों के आरोपों के बीच अब मंडी की वास्तविक आवक और सरकारी खरीद के रिकॉर्ड की जांच की मांग उठ रही है।

    #पर्चीखेल #शाहजहांपुर #बण्डा #धानखरीद #किसान #भारतीयकिसानयूनियन #मंडी