बाबा साहब को पुष्प अर्पित करने पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र बर्मा एवं पुलिसकर्मी, पैरों में थे जूते! वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप #upnews #sultanpur #virl UPNews Awadh Speed News Followars Viral Tv वायरल वीडियो राहुल यादव समाजसेवी MYogiAdityanath
#सुल्तानपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे की कार्यशैली और महापुरुषों के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला अखण्डनगर थाने का है, जहां थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा, एसआई हैदर अली समेत कई पुलिसकर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में पुलिसकर्मी वर्दी के साथ जूते पहने हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग इसे महापुरुषों के सम्मान से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।
इस मामले में एक और सवाल इसलिए भी उठ रहा है, क्योंकि बीते अक्टूबर महीने में सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान अवधी गायक संजय यदुवंशी और उनके समर्थकों पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अपमान के आरोप लगे थे। उस मामले में पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी।
अब सवाल यह है कि जब आम नागरिकों के खिलाफ महापुरुषों के अपमान के आरोप में कार्रवाई की गई, तो क्या अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों के मामले में भी वैसी ही कार्रवाई होगी?
क्या पुलिस अधीक्षक इस वायरल प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई के निर्देश देंगे?
फिलहाल वायरल तस्वीरों पर पुलिस के उच्चाधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।
