कानूनगो रामगोपाल जी बोले- देखो ऐसा है… काम हो जायेगा… बस 50 हजार लगेंगे… 50 हजार सुन किसान होश उड़ गए. लेकिन फिर ऐसा किया कि कानूनगो साहब को छिपने की जगह न मिली… धर लिए गए

Written by

in

कानूनगो रामगोपाल जी बोले- देखो ऐसा है… काम हो जायेगा… बस 50 हजार लगेंगे… 50 हजार सुन किसान होश उड़ गए. लेकिन फिर ऐसा किया कि कानूनगो साहब को छिपने की जगह न मिली… धर लिए गए

 

रिश्वत लीला इटावा जिले की ताखा तहसील की है. आरोप है कि यहाँ तैनात कानूनगो साहब एक किसान से खेतों की पैमाइश करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे.

….

 

इतने रुपये किसान के पास नहीं थे. किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी. टीम ने जाल बिछाया. किसान से कानूनगो साहब को 30 हजार रुपये दिलवाए.

….

 

जैसे ही कानूनगो साहब ने रिश्वत अपने हाथों में ली. वैसे ही कानपुर से आये अफसरों ने धर लिया.

 

हाथ धुलवाए… पानी गुलाबी हो गया. और कानूनगो साहब का चेहरा स्याह…

….

 

कानूनगो साहब को अफसरों की टीम पकड़ कर ले गई. आगे की कार्रवाई जारी है.

….

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी तरह से ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई हो… जागरूकता दिखाई जाये तो तस्वीर कुछ हलकी फुलकी साफ़ हो सकती है.

….

 

Etawah | Takha | Kanungo | Rishwat | UP

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *