भाजपा सरकार में सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में धान खरीद का खेल!

—भाजपा सरकार में सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में धान खरीद का खेल!**

—खरीद केंद्रों पर लटके ताले, कागजों में हो रही खरीद का आरोप; किसानों की उपज कौन खरीद रहा?***

खुटार (शाहजहांपुर)। प्रदेश में भाजपा सरकार के दावों के बीच धान खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खुटार क्षेत्र में सरकारी धान खरीद केंद्रों की स्थिति किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आरोप है कि सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में धान खरीद का खेल चल रहा है और जमीनी स्तर पर खरीद की स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है।

खुटार के मोहल्ला नारायणपुर विक्रमपुर खाद्य समिति, नरोठा हंसराम खाद्य समिति,खुटार सहकारी संघ खुटार खास पर ताले लटकने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब खरीद केंद्रों पर ताले लटके हैं तो सरकारी रिकॉर्ड में धान खरीद कैसे हो रही है?क्या कागजों में ही किसानों का धान खरीदा जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी खरीद के आंकड़े पूरे किए जा रहे हैं? और यदि केंद्र बंद हैं तो किसानों की धान उपज आखिर कहां खरीदी जा रही है?मामले में खाद्य एवं विपणन विभाग तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए। प्रशासन को सभी संबंधित केंद्रों के खरीद रिकॉर्ड, ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज खरीद, किसानों के पंजीकरण और वास्तविक स्टॉक का मिलान कराना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है या फिर किसानों की समस्याओं और खरीद व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

MYogiAdityanath Suresh Kumar Khanna DM Shahjahanpur Jps Rathore

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *