गुंडा टैक्स और अतिक्रमण के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी ने ईओ कैंट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
कैंट इलाके में ठेका किया गया है, शर्त के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद कोई भी एक्टिविटी नहीं करनी होगी, अफसोस 7 बजे शाम के बाद यहां गुलजार होती व्यवस्था
रोडबेज क्रॉसिंग, पुवाया रोड, जलाल नगर रोड से डग्गामार वाहनों से रोजाना गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है
पुलिसलाइन गेट और उसके आस पास गुंडों का जमघट लगता है, दिन की पौ फूटते ही जुए का फड़ लग जाता है
पुलिस को शिकायत करने का कोई मतलब नहीं, शिकायत होते ही मौके की ओर एक दो आरक्षी दौड़ते है, जेब गर्म कर दी जाती है, वापस लौटते शिकायतकर्ता का नाम मुनाफे में बताया जाता है
बीते दिनों रोडवेज और पुलिस लाइन के बीच नाले से एक लाश बरामद हुई थी, पुलिस ने घुमंतू बताकर मामला क्लॉज कर दिया था, बताते है वह पड़ोसी जनपद का निवासी था और जुआ खेलने लगातार आता था, जीतने के बाद उसका शव नाले में मिला था खैर यह जांच का विषय अवश्य है
समर सहारा शाहजहांपुर जनपद मुख्यालय में एक मंत्री के नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग खुलेआम डग्गामार वाहनों से गुंडा टैक्स वसूल रहे है। इससे सरकार और खासकर मंत्री की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता हुआ बताया जा रहा है। महानगर बनने को बनाया गया है। दिखने में कुछ इलाके आज भी कुख्यात के इलाके बताए जाते है। महानगर की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली पुलिस लाइन में चोरी आदि की घटनाएं घट रही है। पुलिस आरोपियों को तलाश तक न पा रही है। आखिर यह क्रिमिनल्स आते कहा से है। बताते है कि पुलिस लाइन गेट के आस पास दर्जनों गुंडों और लफंगों का जमघट लगता है। सुबह से देर शाम तक बड़े पैमाने पर लाखों का जुआ खेला जाता है। यहां से कुछ को बाकायदा हर दिन निगरानी की पूरी बख्शीस दी जाती है। रोजाना कई बोतलों के ढक्कन खोले जाते है। हारने के बाद जूता लात भी होती है। जीतने वाले को घेरकर कमजोर नस दबाकर जेब खाली कर सड़क की ओर भेज दिया जाता है। एक नहीं अनेक घटनाएं घटित हो चुकी है। कई आस पास लाशे तक मिल चुकी है। पुलिस मांगने वाला बताकर मामले को क्लोज कर देती है। बीते दिनों पुलिस लाइन मोड पर यही शेल्टर लिए गुंडों ने एक युवक को घेरकर बुरी तरह से पीटा था। युवक के 2500 रुपए भी लुट लिए थे। युवक के द्वारा तहरीर सदर बाजार कोतवाली में दी गई थी। सदर बाजार पुलिस उड़ी तहरीर के आधार पर गहनता से जांच करती तो कई मामले खुल सकते थे। कैंट पुलिस का रवैया सन्नाटे जैसा बताया जा रहा है। युवक को न्याय न मिलने की दशा में आईजीआरएस भी किया गया था। आईजीआरएस का निपटान को 30 दिनों का समय होता है। पुलिस ने अगले ही दिन कैंट चौकी पर बुलाकर घटना के बारे में पूछा था फिर युवक का फोटो लेकर जाने को बोल दिया था। मतलब आईजीआरएस का निपटान अपने तौर तरीकों से किए जाने की मुक्कमल तैयारी कर ली थी। बहरहाल डग्गामार वाहनों से खुलेआम गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। खुलेआम जुआ खिलवाया जा रहा है। मजाल है कोई अवरोध पैदा कर दे। आखिर कौन करवा रहा है यह नंगापन ?
इसी बीच गुंडा टैंस और तमाम मामो को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की टीम ने ईओ कैंट को 5 सूत्रीय ज्ञापन देकर उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही की मांग की है। वही ईओ की ओर से दो टूक कहा गया है कि इस वर्ष कुछ ठेका नहीं हो पाए है। जिन स्थानों पर देखा हुए है वहां के लिए नियम शर्ते लागू है। शाम 7 बजे के बाद कोई जमावड़ा या भीड़ एकत्र नहीं होगी। सपा लोहिया वाहिनी की ओर से छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध दुकानों की समस्या को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है। पुवायां रोड से टाउन हॉल को जोड़ने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, कथित अवैध वसूली की जांच और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर संगठन ने छावनी परिषद के अध्यक्ष के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन कार्यालय में दिया गया था।
समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह बघेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में पुवायां रोड से टाउन हॉल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर अवैध दुकानों और ठेलों के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने तथा आवागमन प्रभावित होने की शिकायत की गई है।
ज्ञापन में कहा गया बीती 23 नवंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना का भी हवाला दिया है। अतिक्रमण और अत्यधिक भीड़ के कारण कक्षा 12 की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर दुर्घटना के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
पांच सूत्रीय मांगों में अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कराने, मार्ग को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। साथ ही आवश्यकतानुसार मार्ग को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने और ज्ञापन प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अश्वनी सिंह बघेला, सरताज खान सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे थे।

Leave a Reply