BJP विधायक की विधायकी रद्द !!* #इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नहटौर विधानसभा सीट से #भाजपा #विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द कर दिया है।

#BJP विधायक की विधायकी रद्द !!*

 

#इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नहटौर विधानसभा सीट से #भाजपा #विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द कर दिया है।

 

2022 के विधानसभा चुनाव में ओम कुमार ने 77,935 वोट हासिल कर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रत्याशी मुंशी राम (77,677 वोट) को महज 258 वोटों के अंतर से हराया था।

 

चुनाव हारने के बाद मुंशी राम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि ओम कुमार ने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे (फॉर्म 26) में अपनी आय के स्रोतों की जानकारी छिपाई थी

 

हाईकोर्ट के जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने माना कि हलफनामे में गंभीर त्रुटियां थीं, जिसके कारण रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ओम कुमार का नामांकन स्वीकार किया जाना अनुचित था और इसने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया।

 

अदालत ने वोटों की गिनती (VVPAT पर्चियों) में अनियमितता के आरोपों को खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता मुंशी राम को विजेता घोषित करने की मांग भी ठुकरा दी।

 

कोर्ट ने ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि के दौरान वे विधानसभा की बहस में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन वे सदन या किसी समिति में मतदान नहीं कर सकेंगे और न ही उन्हें विधायक के रूप में कोई आर्थिक लाभ मिलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *