**तीसरे दिन भी सर्वर के कारण अटके रहे बैनामे**
–शुक्रवार को भी नहीं सुधरी व्यवस्था, रजिस्ट्री कार्यालयों में भटकते रहे लोग
–तीन दिनों में चार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान
शाहजहांपुर। आधार सत्यापन की साइट में आई तकनीकी खराबी से जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों का कामकाज लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सर्वर ने लोगों को राहत नहीं दी। सुबह कुछ देर साइट चलने के बाद दोपहर में फिर ठप हो गई। इससे जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सदर से लेकर तिलहर, पुवायां, जलालाबाद और कलान तक यही स्थिति बनी रही।
शुक्रवार सुबह सदर रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड़ जुट गई। बुधवार को सर्वर ठप रहने से बैनामा नहीं करा सके लोगों को उम्मीद थी कि अगले दिन व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। सुबह कुछ समय तक आधार सत्यापन होने से रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते साइट ने फिर काम करना बंद कर दिया। इस दौरान करीब 22 बैनामे ही हो सके। इसके बाद सर्वर बंद होने से बाकी लोगों की रजिस्ट्री प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कार्यालय में सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को निराश होकर बैठना पड़ा। भीड़ के बीच बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान नजर आए। कई बुजुर्ग घंटों कुर्सियों पर बैठे रहे तो कुछ को थकान के चलते लेटना पड़ा। शाम तक सर्वर चालू होने की उम्मीद में लोग इंतजार करते रहे, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। कई लोग बिना बैनामा कराए ही वापस लौट गए। आधार सत्यापन की समस्या सिर्फ सदर रजिस्ट्री कार्यालय तक सीमित नहीं रही। जिले के तिलहर, पुवायां, जलालाबाद और कलान स्थित रजिस्ट्री कार्यालयों में भी सर्वर की समस्या बनी रही। जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को पूरे दिन इंतजार करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन कामकाज प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इससे पहले बुधवार व गुरुवार को भी आधार सत्यापन का सर्वर पूरे दिन ठप रहा था। इसके चलते जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में 200 से अधिक बैनामे नहीं हो सके थे। गुरुवार को भी साइट बंद रहने से बैनामों का काम प्रभावित हुआ। दस्तावेज लेखकों का काम भी प्रभावित रहा।
तीन दिनों में चार करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान
लगातार दो दिनों तक बैनामे प्रभावित रहने से सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ा है। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के रूप में मिलने वाला राजस्व अटक गया। दो दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। रजिस्ट्री कार्यालयों में लंबित बैनामों का दबाव भी बढ़ गया है।
DM Shahjahanpur

Leave a Reply