Category: श्रावस्ती

  • श्रावस्ती*थाना गिलौला पुलिस और SOG टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

    श्रावस्ती*थाना गिलौला पुलिस और SOG टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

    #श्रावस्ती*थाना गिलौला पुलिस और SOG टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार-*

    *कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद-*

     

    पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती * राहुल भाटी* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में *थाना गिलौला पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम* द्वारा रात्रि गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान दिनांक 23.11.2026 को थाना गिलौला क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में *पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *शाहिद अली पुत्र हबीब अली* निवासी ग्राम सिसवा थाना को0 भिनगा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में *सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 230/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     

    *घटना का संक्षिप्त विवरण—*

     

    दिनांक 23.11.2026 को थाना गिलौला क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 223/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी।

     

    आज दिनांक 27.11.2026 को *थाना गिलौला पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम* द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान *सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे* पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से *तमंचे से फायरिंग कर दी।* पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के *दाहिने पैर में गोली लगी,* जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी गिलौला भेजा गया।

     

    पूछताछ में अभियुक्त की पहचान शाहिद अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम सिसवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस तथा थाना कोतवाली भिनगा के मु0अ0सं0 570/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल TVS Phoenix बरामद की गई। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     

    *अभियुक्त शाहिद अली का आपराधिक इतिहास —*

    1. मु0अ0सं0 457/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    2 मु0अ0सं0 67/2023 धारा 411,414,482 आईपीसी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    3. मु0अ0सं0 370/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    4. मु0अ0सं0 203/2020 धारा 379, 411आईपीसी, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।

    5. मु0अ0सं0 164/2021 धारा 406 आईपीसी, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।

    6. मु0अ0सं0 354/2011 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    7. मु0अ0सं0 870/2011 धारा 110(G) सीआरपीसी थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    8. मु0अ0सं0 223/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।

    9. मु0अ0सं0 570/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

    10. मु0अ0सं0 230/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।

     

    *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का विवरण—*

    शाहिद अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम सिसवा थाना को भिनगा जनपद श्रावस्ती।

     

    *बरामदगी का विवरण—*

     

    1. एक अवैध तमंचा 315 बोर।

    2. 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

    3. 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

    4. चोरी की मोटरसाइकिल TVS Phoenix

     

    #Shravasti #bhinga #ikauna #facebook #crimepetrol #followers #allup #allindia

  • श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    #श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    *👉बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी*

    श्रावस्ती जिलाधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में बॉर्डर एरिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था, अवैध तस्करी की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

    जिलाधिकारी ने अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से होने वाले सामानों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही फेक करेंसी (जाली नोटों) के प्रचलन एवं प्रसार को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीमा पार होने वाले बैंक ट्रांजैक्शन एवं अन्य संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं जांच एजेंसियों के साथ साझा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कट्टरपंथी समुदायों, गुटों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास की सड़कों को प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखा जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रहती है, इसके लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके लिए जो भी प्रस्ताव है, उन्हें शीघ्र प्रेषित किया जाए। जनपद में जो भी अवैध मदरसे संचालित है, उनका सत्यापन कराया जाए। इसके अलावा नो मेंस लैण्ड में कितने व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें।

    बैठक में एस0एस0बी0 कमाण्डेंट ए0के0 वरूण, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना निशांत उपाध्याय, जमुनहा रवि प्रताप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, डिप्टी कमाण्डेंड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Shravasti #bhinga #ikauna #facebook #allup #allindia

  • श्रावस्ती*👉सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा*

    श्रावस्ती*👉सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा*

    #श्रावस्ती*👉सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा*

     

    *👉आवासित छात्राओं से बात कर जाना उनका कुशलक्षेम, बेहतर पढ़ाई के दिये टिप्स*

     

    *👉विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से हो मुहैया- सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या*

     

    *👉 सदस्या ने महिला कैदियों को बांटे कंबल*

     

    श्रावस्ती,-राज्य महिला आयोग की सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने गुरुवार को विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अध्ययनरत छात्राओं से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उद्देश्य को भी जाना। इस दौरान सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच किया तथा उन्हें मन लगाकर बेहतर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने की टिप्स भी दिया। उन्होने छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रसोई घर, कार्यालय, गैलरी, पूरे कैम्पस एवं छात्रावास का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और छात्राओं को मीनू के अनुसार भोजन-नास्ता आदि सुविधाओं को मुहैया कराते रहने का निर्देश दिया। सदस्या ने विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि कस्तूरबा में अध्ययनरत छात्राओं को कोई दिक्कत न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालय में जितने भी स्टाफ तैनात है, वे प्रत्येक दशा में अपने तैनाती स्थल पर रहकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें।

    डा0 प्रियंका मौर्या ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा ही मुख्य कड़ी है। इसलिए सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने अभिरूचि के अनुसार अपने उद्देश्य को हासिल करें। सरकार द्वारा गरीब बालिकाओं को निशुल्क शिक्षित करने के साथ उन्हें छात्रावास में रहने की व्यवस्था भोजन, कॉपी, किताब एवं यूनिफॉर्म भी दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ लिखकर अपना भविष्य संवार सके।

    इस अवसर पर वार्डेन सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

    तदोपरांत सदस्या ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द महिला कैदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। सदस्या ने महिला कैदियों एवं उनके बच्चों को कंबल भी बांटे तथा यह भी निर्देशित किया कि उनके बच्चों का पूरा ख्याल रखा जाए।

    #shravasti #bhinga #ikauna #facebook #allup #allindia