श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

#श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

*👉बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती जिलाधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में बॉर्डर एरिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था, अवैध तस्करी की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से होने वाले सामानों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही फेक करेंसी (जाली नोटों) के प्रचलन एवं प्रसार को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीमा पार होने वाले बैंक ट्रांजैक्शन एवं अन्य संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं जांच एजेंसियों के साथ साझा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कट्टरपंथी समुदायों, गुटों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास की सड़कों को प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखा जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रहती है, इसके लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके लिए जो भी प्रस्ताव है, उन्हें शीघ्र प्रेषित किया जाए। जनपद में जो भी अवैध मदरसे संचालित है, उनका सत्यापन कराया जाए। इसके अलावा नो मेंस लैण्ड में कितने व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें।

बैठक में एस0एस0बी0 कमाण्डेंट ए0के0 वरूण, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना निशांत उपाध्याय, जमुनहा रवि प्रताप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, डिप्टी कमाण्डेंड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Shravasti #bhinga #ikauna #facebook #allup #allindia

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *