Category: सिंगरौली

  • जन विश्वास अभियान शिविर में पहुंचे कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का किया निरीक्षण

    जन विश्वास अभियान शिविर में पहुंचे कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का किया निरीक्षण

    जन विश्वास अभियान शिविर में पहुंचे कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का किया निरीक्षण

     

    संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने एवं प्रसव उपरांत महिलाओं की काउंसलिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     

    गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण पर दिया जोर

     

    आयुर्वेद वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट करने तथा आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     

    सिंगरौली, 27 नवंबर 2026। जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, पैथोलॉजी लैब एवं आयुर्वेद वार्ड का अवलोकन करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

     

    कलेक्टर ने एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा टीकाकरण सत्रों के आयोजन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही दवाओं के स्टॉक एवं उनकी उपलब्धता की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रसव केंद्र में संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक काउंसलिंग प्रदान की जाए तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं नवजात शिशु की देखभाल के प्रति जागरूक किया जाए।

     

    उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन एवं निर्धारित अवधि में स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

     

    आयुर्वेद वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां मरीजों के लिए आयुर्वेदिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आयुर्वेद वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी जाएं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

     

    निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

  • कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का किया निरीक्षण

     

    आंगनवाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय पर संचालन एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

     

    विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे स्मार्ट क्लास लगाने तथा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था बनाने पर दिया जोर

     

    रसोई में मेनू के अनुसार भोजन, गैस सिलेंडर का उपयोग एवं परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     

    सिंगरौली, 27 नवंबर 2026। जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदूल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुलें। इसकी नियमित समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी करें। केंद्रों एवं विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई के साथ परिसर और शौचालय की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर पोषण वाटिका विकसित करने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा।

     

    विद्यालय की रसोई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भोजन के निर्धारित मेनू का अवलोकन किया तथा मेनू के अनुसार भोजन तैयार कराने और स्व-सहायता समूह द्वारा भोजन निर्माण में अनिवार्य रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक घंटे का स्मार्ट क्लास सत्र आयोजित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी माध्यमों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

     

    उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस     कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस

     

    कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

     

    सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।

     

    संविधान दिवस के अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा ने संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।

     

    संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व, उसके मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक करना तथा संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।

  • जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

    जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

    जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

     

    आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

     

    सिंगरौली, 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिंदूल में शिविर आयोजित किया जाएगा।

     

    कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संबंधित अधिकारियों को शिविर का सुव्यवस्थित आयोजन करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     

    शिविर में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

     

    कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों, छात्रावासों, उचित मूल्य दुकानों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

     

    उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।