एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस
कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन
सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।
संविधान दिवस के अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा ने संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।
संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व, उसके मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक करना तथा संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply