यादव महासभा ने धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ खोला मोर्चा, FIR की मांग ***

 *** यादव महासभा ने धीरेंद्र शास्त्री और 

संगीत रागी के खिलाफ खोला मोर्चा, FIR की मांग ***

शाहजहांपुर। यादव समाज और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ FIR दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    महासभा का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के करैरा में रामकथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं, प्रो. संगीत रागी पर 3 नवंबर को एबीपी न्यूज की लाइव डिबेट में यादव समाज के प्रति जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

    ज्ञापन में दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी जाति या समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामसागर यादव, जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव, लल्ला सिंह, अजीत यादव, सुमित्र यादव, विपिन यादव, अखिलेश यादव, रामकुमार यादव और लाल सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *