कांट क्षेत्र में किशोरी की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में एक किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि गांव का ही युवक किशोरी को बातचीत के लिए परेशान कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद 25 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार की टीम ने की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#janmorcha #shahjahanpur #UPNews #ShahjahanpurPolice #CrimeNews
Leave a comment