सत्ता की अनैतिक कार्रवाई मेरे इरादों को नहीं बदल सकती-#रामजी #अवस्थी
___________________________________________________
#मेडिकल कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई
____________________________________________________
#जनता के हित के लिए जनआंदोलन खड़ा करेंगे राम जी अवस्थी
____________________________________________________
#राम #जी #अवस्थी एडवोकेट का ऐलान गरीब मरीजों के हक, सम्मान और बेहतर इलाज के लिए जारी रहेगा संघर्ष
_____________________________________________________
#शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त जगजाहिर भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और मरीजों को झेलनी पड़ रहीं दुश्वारियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने अब आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस #जिलाध्यक्ष #राम #जी #अवस्थी #एडवोकेट ने कहा कि यह लड़ाई अब किसी व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं रहेगी,अब इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से जुड़े जनहित के मुद्दे पर आम जनता,सामाजिक संगठनों और सहयोगियों का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, वह संघर्ष को नई ताकत दे रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। राम जी अवस्थी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार न मिलना,डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की मनमानी तथा मरीजों के हक की दवाओं को बाजार में बेचे जाने की शिकायतें और मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता जैसे किस्से हमेशा से सड़कों पर हैं। समस्याओं से आम जनता को रोजाना जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने और न्याय की मांग करने वाले तीमारदार के बेटे को ही मुकदमे में जेल भेजे जाने का मामला बेहद गंभीर है।स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं यह जनता के अधिकार,गरीब मरीजों के सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लड़ाई है। भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद होती रहेगी। जनसमर्थन के बल पर आंदोलन को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Rajnesh Gupta Munna Ram Ji Awasthi Gaurav Tripathi Adv Ankit Mishra
Leave a comment