शाहजहांपुर**हिस्ट्रीशीटर ने जेल से छूटते ही स्वतंत्र पत्रकार को जान से मारने का किया प्रयास..****
—-इसके पूर्व 2014 में हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्रकार के भाई को किया था जान से मारने का प्रयास….—–
—-जिस मामले में सुदीप मिश्रा एवं उसके भाई सुनील मिश्रा अंशू को सजा सुनाई गई और जेल भेजे गए थे….—-
—-उत्तराखंड में ट्रांसपोर्ट में डकैती की घटना में गिरोह के साथ पकड़ा गया था हिस्ट्रीशीटर..——
—-रोजा थाना सहित RC मिशन व अन्य थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे..—
शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में मोहल्ला रेती का रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा ने जेल से छूटते ही पुरानी रंजिश में Tv9 भारतवर्ष के जिला संवाददाता एवं ऐप्जा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई स्वतंत्र पत्रकार आशीष त्रिपाठी को गोट में लगा तमंचा निकालकर दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी गई।
आपको बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2014 में अरविंद त्रिपाठी के सगे भाई आशुतोष त्रिपाठी को भी हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा एवं सुनील मिश्रा और संदीप मिश्रा द्वारा सर में प्रहार करके जान से करने का प्रयास किया गया था। जिस मामले में थाना रामचंद्र मिशन में क्राइम नम्बर 477/14,धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था और उपरोक्त मुकदमे में अभी हाल ही में हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा और इसके सगे छोटा भाई सुनील मिश्रा उर्फ अंशु को सदा सुनाई गई जबकि संदीप मिश्रा को पुलिस ने मुकदमे से निकाल दिया था।
अभी 2 दिन पूर्व ही हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा जेल से छूटकर जमानत पर बाहर आया है। जिसे मौक़ा मिलते ही स्वतंत्र पत्रकार आशीष त्रिपाठी जो की शहर से अपने घर अहमदपुर जा रहे थे रास्ते में गाड़ी से उतरकर गोट से तमंचा निकाला और दौड़कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घर पास में ही होने की वजह से किसी तरह आशीष भाग कर अपने घर पहुंचा और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली गई। साथ ही रामचंद्र मिशन थाना प्रभारी को सारी घटना से अवगत भी कराया गया है,हिस्ट्रीशीटर क्या इसी तरह पत्रकारों की जान के दुश्मन बने रहेंगे।
हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा इससे पूर्व में गिरोह बनाकर छिनैती,लूट, चोरी,मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी सहित गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा जिसके विरुद्ध जनपद के कोतवाली आरसी मिशन रोजा सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
यही नहीं सुदीप मिश्रा अपने गिरोह के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रांसपोर्ट के अंदर डकैती डालने पहुंचा था जहां इसे और इसके साथियों को कार सहित उत्तराखंड पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा था बरामद कार से हिस्ट्रीशीटर सुदीप मिश्रा मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता था।
सवाल यह है कि क्या भाजपा सरकार में पत्रकार सुरक्षित हैं या फिर इसी तरह दबंग हिस्ट्रीशीटर पत्रकारों की जान के दुश्मन बने रहेंगे।
फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि अब पुलिस उपरोक्त पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।
#UPPolice #CrimeNews #foryou #nonfollowers #fesbookreels #fesbookpost