**आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, मदनापुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर**

 **आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, मदनापुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर**

–पुवायां के निरीक्षक श्यामवीर सिंह को मिली थाने की कमान

–जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की होगी जिम्मेदारी

शाहजहांपुर। आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मदनापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पुवायां कोतवाली में तैनात निरीक्षक श्यामवीर सिंह को मदनापुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही सामने आने पर मदनापुर प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की गई। वहीं पुवायां कोतवाली से मदनापुर भेजे गए निरीक्षक श्यामवीर सिंह के सामने अब क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती होगी। उनसे थाने की कार्यप्रणाली में सुधार और फरियादियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की अपेक्षा की जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अन्य थानों के प्रभारियों के लिए भी संदेश माना जा रहा है कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शाहजहाँपुर पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *