सबसे बड़ा सवाल: आखिर किसान ही हर बार क्यों भुगते?

 🚨 सबसे बड़ा सवाल: आखिर किसान ही हर बार क्यों भुगते?

मसौधा चीनी मिल में एक ही डोंगा चलने के कारण हजारों किसान गन्ने से लदी ट्रॉलियां लेकर घंटों और कई-कई दिनों तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।

जब किसान के हाथ में गन्ना सप्लाई की पर्ची है, तो उसे अपनी उपज तौलवाने के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा क्यों करनी पड़ रही है?

एक तरफ छात्रों का पेपर सिर्फ एक मिनट की देरी से छूट जाता है, तो दूसरी तरफ किसान अपनी मेहनत की कमाई यानी गन्ने को लेकर कई-कई दिन तक इंतजार करे, क्या यही व्यवस्था है?

आखिर किसान के समय की कोई कीमत नहीं है?

किसान रात-दिन मेहनत करके गन्ना पैदा करता है। खेत से गन्ना काटने, ट्रॉली में लादने और मिल तक पहुंचाने में उसका पैसा, समय और मेहनत लगती है। ऊपर से जाम में फंसे रहने से डीजल का खर्च और बढ़ता है।

सबसे बड़ा सवाल चीनी मिल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से है:

1. जब किसानों को पर्चियां जारी की गई हैं, तो पर्याप्त पेराई व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

2. दूसरा डोंगा अब तक चालू क्यों नहीं किया गया?

3. किसानों को घंटों और दिनों तक जाम में खड़े रहने की सजा आखिर क्यों मिल रही है?

4. किसानों के समय और नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?

किसान कोई भिखारी नहीं है, वह अपनी उपज बेचने और उसका उचित भुगतान पाने आया है। उसे सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए, इंतजार और परेशानी नहीं।

प्रशासन और मिल प्रबंधन तत्काल संज्ञान लें, दूसरा डोंगा चालू कराएं और गन्ना तौल की व्यवस्था दुरुस्त करें।

🌾 किसान का सम्मान, किसान के समय का सम्मान!

#मसौधा_चीनी_मिल #अयोध्या #किसान_की_आवाज #गन्ना_किसान #किसान_न्याय #Ayodhya #KisanNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *