ससुर के साथ घर से फरार हुई 6 बच्चों की मां. थाने में आंचल पकड़कर रोते रहे मासूम बच्चे, फिर भी पति के पास लौटने को तैयार नहीं हुई महिला, जाने कैसे हुई शुरुआत?

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 बच्चों की मां अपने ही रिश्ते के ममिया ससुर के साथ घर छोड़कर चली गई है।

पति की शिकायत पर पुलिस ने काफी तलाश के बाद महिला को ढूंढ निकाला लेकिन थाने पहुंचने के बाद भी वह अपने पति और बच्चों के पास वापस लौटने को तैयार नहीं हुई। बच्चों के आंसू और मिन्नतें भी महिला का फैसला नहीं बदल सकीं जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।

फोन पर लंबी बातचीत के बाद ममिया ससुर से हुआ प्यार

यह मामला मैनपुरी कस्बा क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली महिला की शाहजहांपुर जिले के कूंटा गांव निवासी एक युवक से बातचीत होती थी जो रिश्ते में उसका ममिया ससुर लगता है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घंटों होने वाली लंबी बातचीत धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का प्लान बना लिया और बीती 15 अगस्त को महिला अचानक अपने घर से गायब हो गई।

गुरुवार को जब महिला के मिलने की खबर पर पति और उसके बच्चे थाने पहुंचे तो वहां मौजूद हर शख्स यह मंजर देखकर दंग रह गया। मासूम बच्चे अपनी मां का आंचल पकड़कर फफक-फफक कर रोते रहे और घर वापस चलने की गुहार लगाते रहे। सभी को उम्मीद थी कि बच्चों के आंसू देखकर मां का दिल पिघल जाएगा लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई।

अब वापस नहीं आऊंगी’, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

महिला ने पति और बच्चों की हर फर्याद को ठुकराते हुए कह दिया कि वह अब वापस घर नहीं जाएगी और अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला की इस जिद के आगे परिवार की सारी उम्मीदें टूट गईं और पुलिस भी बेबस नजर आई। आखिरकार पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए महिला को अदालत में पेश कर दिया है, जहां उसके बयानों के आधार पर आगे का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *