कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का किया निरीक्षण

 

आंगनवाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय पर संचालन एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

 

विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे स्मार्ट क्लास लगाने तथा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था बनाने पर दिया जोर

 

रसोई में मेनू के अनुसार भोजन, गैस सिलेंडर का उपयोग एवं परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

सिंगरौली, 27 नवंबर 2026। जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदूल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुलें। इसकी नियमित समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी करें। केंद्रों एवं विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई के साथ परिसर और शौचालय की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर पोषण वाटिका विकसित करने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा।

 

विद्यालय की रसोई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भोजन के निर्धारित मेनू का अवलोकन किया तथा मेनू के अनुसार भोजन तैयार कराने और स्व-सहायता समूह द्वारा भोजन निर्माण में अनिवार्य रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक घंटे का स्मार्ट क्लास सत्र आयोजित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी माध्यमों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

 

उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *