कुरान पढ़ाने की आड़ में 11 साल की मासूम से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; आरोपी मौलाना गिरफ्तार

 कुरान पढ़ाने की आड़ में 11 साल की मासूम से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; आरोपी मौलाना गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के मंसूर नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां कुरान की तालीम देने वाले एक मौलाना पर 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मस्जिद और घर में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर बच्ची को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब घटना से संबंधित वीडियो की जानकारी पीड़िता के पिता को हुई। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही पिता ने सआदतगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कारी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने धार्मिक शिक्षा की आड़ में बच्चों की सुरक्षा और विश्वास के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *