Blog

  • श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    #श्रावस्ती 👉जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया के संबंध में की बैठक, अवैध तस्करी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश*

    *👉बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी*

    श्रावस्ती जिलाधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में बॉर्डर एरिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था, अवैध तस्करी की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बॉर्डर एरिया में सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

    जिलाधिकारी ने अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से होने वाले सामानों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही फेक करेंसी (जाली नोटों) के प्रचलन एवं प्रसार को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीमा पार होने वाले बैंक ट्रांजैक्शन एवं अन्य संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं जांच एजेंसियों के साथ साझा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कट्टरपंथी समुदायों, गुटों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास की सड़कों को प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखा जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रहती है, इसके लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके लिए जो भी प्रस्ताव है, उन्हें शीघ्र प्रेषित किया जाए। जनपद में जो भी अवैध मदरसे संचालित है, उनका सत्यापन कराया जाए। इसके अलावा नो मेंस लैण्ड में कितने व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें।

    बैठक में एस0एस0बी0 कमाण्डेंट ए0के0 वरूण, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना निशांत उपाध्याय, जमुनहा रवि प्रताप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, डिप्टी कमाण्डेंड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Shravasti #bhinga #ikauna #facebook #allup #allindia

  • शाहजहांपुर महानंदपुर टोल प्लाजा डेढ़ फीट का संकरा रास्ता, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल! कभी भी बंद हो सकता है आवागमन का रास्ता

    शाहजहांपुर महानंदपुर टोल प्लाजा डेढ़ फीट का संकरा रास्ता, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल! कभी भी बंद हो सकता है आवागमन का रास्ता

    शाहजहांपुर महानंदपुर टोल प्लाजा डेढ़ फीट का संकरा रास्ता, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल! कभी भी बंद हो सकता है आवागमन का रास्ता

     

    👉 टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों के लिए छोड़ी गई जगह बनी मुसीबत, टोल प्रबंधन की व्यवस्था पर उठे सवाल; हादसे की आशंका

     

    शाहजहांपुर। महानंदपुर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों के सुरक्षित आवागमन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों के निकलने के लिए महज डेढ़ फीट के आसपास जगह छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इतनी कम चौड़ाई वाले रास्ते से बाइक और स्कूटी सवारों को निकलने में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

     

    स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर जताई जा रही है कि दोपहिया वाहनों के लिए छोड़ा गया यह संकरा रास्ता कभी भी बंद किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो दोपहिया वाहन चालकों के आवागमन को लेकर नई समस्या खड़ी हो सकती है। साथ ही टोल वसूली को लेकर भी लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं।

     

    इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर उनके सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त जगह तथा उचित व्यवस्था होना जरूरी है। महज डेढ़ फीट के संकरे रास्ते से वाहनों को निकालना न केवल असुविधाजनक हो सकता है, बल्कि जल्दबाजी या आमने-सामने की स्थिति में हादसे का कारण भी बन सकता है।

     

    अब सवाल यह है कि टोल प्लाजा प्रबंधन ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए इतनी संकरी जगह क्यों छोड़ी है? क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्था का निरीक्षण किया है? स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर टोल प्लाजा की व्यवस्था की जांच कराने तथा दोपहिया वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है।

     

    अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं और दोपहिया वाहन चालकों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • 200 करोड़ की ऑडिट रिपोर्ट के बाद अब अयोध्या नगर निगम में नए कमीशन गिरोह की चर्चा: बैठक से लेकर वसूली अड्डों और ठेके-बिल पास करने तक सवालों के घेरे में उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

    200 करोड़ की ऑडिट रिपोर्ट के बाद अब अयोध्या नगर निगम में नए कमीशन गिरोह की चर्चा: बैठक से लेकर वसूली अड्डों और ठेके-बिल पास करने तक सवालों के घेरे में उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

    200 करोड़ की ऑडिट रिपोर्ट के बाद अब अयोध्या नगर निगम में नए कमीशन गिरोह की चर्चा: बैठक से लेकर वसूली अड्डों और ठेके-बिल पास करने तक सवालों के घेरे में उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

     

    #अयोध्या: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री शहर के पारदर्शी विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं जिसकी आमजन में सराहना भी हो रही है वहीं दूसरी ओर अयोध्या नगर निगम की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी निगम में 200 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं वाली ऑडिट रिपोर्ट का मामला सुर्खियों में रहा था। उस समय संबंधित पक्ष की ओर से आरोपों को नकारते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कही गई थी लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आज तक कोई स्पष्ट रिपोर्ट मीडिया के सामने नहीं रखी गई।इसी कड़ी में अब निगम के भीतर कथित कमीशनखोरी और अवैध वसूली के एक सुव्यवस्थित गिरोह के सक्रिय होने की जोरदार चर्चा है। स्थानीय नागरिकों और जानकारों के बीच दबी जुबान में यह बातें हो रही हैं कि दफ्तर में बैठक कहां होनी है किस स्तर तक बात करनी है और तय की गई कथित रकम किस जगह व माध्यम से पहुंचाई जानी है इन सभी तरीकों की एक समानांतर व्यवस्था चर्चा में है। शहर में चर्चाओं के मुताबिक, कौन सा ठेका किसे दिया जाना है यह पहले से तय होने के चर्चे हैं। सरकारी राजपत्र से लेकर ऑनलाइन प्रणाली तक को प्रभावित करने के साथ-साथ सड़क और नाली निर्माण के मानक विहीन कार्यों को भी कागजों में सही दिखाकर भुगतान निकालने की बातें आम हैं। चर्चा यह भी है कि खुद को पाक साफ दिखाने के लिए कुछ कथित कर्मियों ने सीधे लेन देन के बजाय बाहरी व्यक्तियों का सहारा लिया है और निगम परिसर के आसपास कई चुनिंदा स्थानों को कथित वसूली केंद्र के रूप में तय किया गया है। यहां काम कराने के लिए तय इशारों और खास कोड भाषा के इस्तेमाल की भी चर्चा है, ताकि मामला उजागर होने पर संबंधित जिम्मेदार बाहरी व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर सकें।नागरिकों के बीच यह भी चर्चा है कि नगर निगम दफ्तर में प्रतिदिन ऐसे कई कथित नेताओं और बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता हैजिनका निगम से कोई निजी काम नहीं होता फिर भी वे महीने के 20 से 25 दिन परिसर में ही नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व आने-जाने के ब्योरे के साथ-साथ कुछ कथित अधिकारियों और वहां नियमित आने-जाने वाले बाहरी लोगों के मोबाइल की स्थिति की पिछले 1 से 2 महीने की जानकारी ही खंगाल ली जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसके साथ ही, कार्यदायी संस्थाओं के आवंटन, विज्ञापन के ठेकों और 15 से 20 हजार रुपये वेतन पाने वाले कुछ कर्मियों के पास 10-15 लाख की गाड़ियों व कई संपत्तियों के होने की भी शहर में जोरदार चर्चा है।आम जनता के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई अक्सर पुलिस विभाग और तहसीलों तक ही सीमित क्यों रहती है नगर निगम में उठ रहे इन गंभीर सवालों का संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा लोगों का मानना है कि यदि पूर्व की 200 करोड़ की ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के साथ-साथ इन संदिग्ध कर्मियों व उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच विजिलेंस विभाग ईडी या सीबीआई से कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनावों से पहले यह एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। वहीं इन चर्चाओं और पूर्व की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

  • LPG सिलेंडर वालों के लिए बड़ा झटका! 90 दिन बाद बंद हो सकती है गैस की सप्लाई, सरकार के नए आदेश से मची हलचल

    LPG सिलेंडर वालों के लिए बड़ा झटका! 90 दिन बाद बंद हो सकती है गैस की सप्लाई, सरकार के नए आदेश से मची हलचल

    LPG सिलेंडर वालों के लिए बड़ा झटका! 90 दिन बाद बंद हो सकती है गैस की सप्लाई, सरकार के नए आदेश से मची हलचल

     

    देश में घरेलू रसोई गैस व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिन इलाकों में पाइपलाइन के जरिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंच चुकी है, वहां रहने वाले घरेलू LPG उपभोक्ताओं को अब PNG कनेक्शन अपनाने के लिए 90 दिन का समय दिया जा रहा है।

     

    सरकार की इस व्यवस्था के बाद उन परिवारों के बीच चर्चा तेज हो गई है, जो अब तक रसोई में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि इस बदलाव के दौरान किसी भी परिवार को अचानक गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

     

    27 नवंबर 2026 को सामने आई सरकारी जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था 24 मार्च 2026 को जारी प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश के तहत लागू की जा रही है। इसके दायरे में वही घरेलू LPG उपभोक्ता आएंगे, जिनके इलाके में PNG पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है और संबंधित अधिकृत गैस वितरण कंपनी उनके घर तक कनेक्शन पहुंचाने की स्थिति में है। ऐसे उपभोक्ताओं को तेल विपणन कंपनियों (OMC) और अधिकृत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों की ओर से आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

     

    इस सूचना के बाद उपभोक्ताओं को निर्धारित 90 दिनों के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। यदि कोई उपभोक्ता तय समय में आवेदन नहीं करता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसके घरेलू LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है। ऐसे में जिन परिवारों को कंपनी की ओर से नोटिस मिलता है, उनके लिए समय रहते आवेदन करना जरूरी होगा।

     

    किन लोगों पर लागू होगा 90 दिन का नियम?

     

    सरकार की यह व्यवस्था देश के सभी LPG उपभोक्ताओं पर एक साथ लागू नहीं होगी। इसका दायरा केवल उन क्षेत्रों तक सीमित रहेगा, जहां PNG पाइपलाइन नेटवर्क पहले से मौजूद है और गैस वितरण कंपनी उपभोक्ता के घर तक कनेक्शन देने में सक्षम है।

     

    उदाहरण के तौर पर, यदि किसी शहर की किसी कॉलोनी में PNG की मुख्य पाइपलाइन पहुंच चुकी है और वहां के घरों को कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकता है, तो संबंधित LPG उपभोक्ताओं को आधिकारिक सूचना भेजी जा सकती है। इसके बाद उन्हें 90 दिनों के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।

     

    वहीं, जिन गांवों, कस्बों या शहरी इलाकों में अभी तक PNG पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां रहने वाले परिवारों को इस व्यवस्था के कारण तत्काल LPG सिलेंडर छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह, यदि किसी क्षेत्र में तकनीकी कारणों से घर तक PNG कनेक्शन पहुंचाना संभव नहीं है, तो वहां के उपभोक्ताओं पर यह बदलाव उसी तरह लागू नहीं होगा।

     

    इसलिए उपभोक्ताओं को किसी भी अफवाह या अनौपचारिक संदेश के आधार पर अपना LPG कनेक्शन बंद कराने की जरूरत नहीं है। उन्हें संबंधित तेल विपणन कंपनी या अधिकृत गैस वितरण कंपनी की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

     

    90 दिन तक नहीं रुकेगी LPG सिलेंडर की सप्लाई

     

    सरकार के इस कदम के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर किसी परिवार को PNG कनेक्शन लेने के लिए कहा जाता है, तो क्या उसका LPG सिलेंडर तुरंत मिलना बंद हो जाएगा? सरकार ने इस आशंका को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि बदलाव की प्रक्रिया के दौरान LPG आपूर्ति जारी रहेगी।

     

    यानी केवल 90 दिन की समय-सीमा शुरू होने या PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करने से घरेलू LPG सिलेंडर की आपूर्ति तत्काल बंद नहीं होगी। उपभोक्ता को तब तक LPG मिलती रहेगी, जब तक उसके घर में PNG कनेक्शन स्थापित होकर चालू नहीं हो जाता।

     

    कई बार पाइपलाइन बिछाने, घर तक कनेक्शन पहुंचाने, मीटर लगाने और सुरक्षा जांच पूरी करने में समय लग सकता है। ऐसे में यदि किसी उपभोक्ता का PNG कनेक्शन निर्धारित अवधि में चालू नहीं हो पाता है, तो उसे कनेक्शन चालू होने तक LPG आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया गया है।

     

    सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ईंधन व्यवस्था से दूसरी व्यवस्था में बदलाव के दौरान किसी परिवार की रसोई प्रभावित न हो। खासतौर पर ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके घर में खाना बनाने के लिए LPG ही एकमात्र उपलब्ध साधन है।

     

    LPG छोड़कर PNG अपनाने पर क्यों जोर दे रही है सरकार?

     

    सरकार घरेलू रसोई में पाइप्ड नेचुरल गैस का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। PNG पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचती है। इसके लिए उपभोक्ताओं को बार-बार सिलेंडर बुक करने, डिलीवरी का इंतजार करने या खाली सिलेंडर बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

     

    PNG व्यवस्था के तहत घर में गैस मीटर लगाया जाता है और उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार गैस का इस्तेमाल कर सकता है। इस्तेमाल की गई गैस के आधार पर बिल तैयार होता है। इससे सिलेंडर की उपलब्धता और डिलीवरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।

     

    सरकार के इस फैसले के पीछे ऊर्जा सुरक्षा भी एक प्रमुख उद्देश्य है। देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर ऊर्जा संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की कोशिश की जा रही है।

     

    इसके अलावा PNG को शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन के विकल्प के रूप में भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पाइपलाइन आधारित आपूर्ति से गैस वितरण की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकती है। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए PNG अपनाने से पहले कनेक्शन की उपलब्धता, शुल्क, सुरक्षा व्यवस्था और बिलिंग से जुड़ी जानकारी समझना भी जरूरी है।

     

    PNG कनेक्शन मिलने के बाद LPG सिलेंडर का क्या होगा?

     

    PNG कनेक्शन लेने के बाद घरेलू LPG कनेक्शन को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 25 मई 2026 को LPG नियंत्रण आदेश में संशोधन किया था। इसके तहत PNG कनेक्शन मिलने के बाद उपभोक्ता को 30 दिनों के भीतर अपने घरेलू LPG कनेक्शन को समाप्त कराने के लिए आवेदन करना होगा या निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफर वाउचर लेना होगा।

     

    ट्रांसफर वाउचर उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें भविष्य में नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से ऐसे शहर या इलाके में जाना पड़ सकता है, जहां PNG पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में पात्रता और लागू नियमों के अनुसार LPG कनेक्शन दोबारा प्राप्त करने का विकल्प मिल सकता है।

     

    इसलिए PNG कनेक्शन मिलने के बाद उपभोक्ताओं को अपने LPG कनेक्शन के संबंध में संबंधित गैस एजेंसी से जानकारी लेनी चाहिए। बिना नियम समझे कनेक्शन बंद कराने या किसी एजेंट को दस्तावेज सौंपने से बचना चाहिए।

     

    PNG कनेक्शन लेने के लिए क्या करना होगा?

     

    जिन घरों में PNG पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले उपभोक्ता संबंधित अधिकृत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। कनेक्शन लेने की प्रक्रिया में कुछ सामान्य चरण शामिल होते हैं।

     

    सबसे पहले उपभोक्ता को यह पता करना होगा कि उसके इलाके में कौन-सी अधिकृत कंपनी PNG गैस की आपूर्ति करती है। इसके बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत कार्यालय के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

     

    आवेदन के दौरान पहचान और पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसके बाद कंपनी का तकनीकी कर्मचारी घर और पाइपलाइन की स्थिति की जांच कर सकता है। आवश्यक औपचारिकताएं और निर्धारित शुल्क पूरा होने के बाद पाइपलाइन, मीटर और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे।

     

    गैस आपूर्ति शुरू करने से पहले सुरक्षा जांच भी की जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे किसी अनजान व्यक्ति या अनधिकृत एजेंट को पैसे न दें। आवेदन, भुगतान और कनेक्शन से जुड़ी हर प्रक्रिया अधिकृत कंपनी के माध्यम से ही पूरी करें।

     

    देशभर में तेजी से बढ़ाया जा रहा PNG नेटवर्क

     

    सरकार देश के अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की तैयारी कर रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।

     

    सितंबर 2026 में सामने आई सरकारी जानकारी के अनुसार, देश के 309 भौगोलिक क्षेत्रों में PNG नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दी गई है। 18 अगस्त 2026 तक देश में लगभग 1.74 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन मौजूद थे। सरकार ने नए घरेलू कनेक्शन बढ़ाने और पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए योजना भी शुरू की है, जो 1 सितंबर 2026 से प्रभावी हुई।

     

    इस योजना का उद्देश्य गैस वितरण कंपनियों को अधिक घरेलू कनेक्शन सक्रिय करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उन इलाकों में भी PNG सुविधा पहुंचाने में मदद मिल सकती है, जहां अभी नेटवर्क का विस्तार किया जाना बाकी है।

     

    LPG उपभोक्ता इन तीन बातों को बिल्कुल न भूलें

     

    सरकार की नई व्यवस्था के बीच घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए तीन बातें समझना बेहद जरूरी है। पहली, 90 दिन की समय-सीमा केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्हें PNG सुविधा उपलब्ध होने की स्थिति में अधिकृत कंपनी की ओर से आधिकारिक सूचना मिलेगी। दूसरी, PNG कनेक्शन चालू होने तक LPG सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखने का प्रावधान बताया गया है। तीसरी, जिन इलाकों में PNG पाइपलाइन उपलब्ध नहीं है या तकनीकी कारणों से कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां के परिवारों को इस व्यवस्था के कारण तत्काल अपना LPG कनेक्शन बदलने की जरूरत नहीं है।

     

    कुल मिलाकर सरकार का यह कदम घरेलू ऊर्जा व्यवस्था को पाइपलाइन आधारित गैस की ओर ले जाने की बड़ी कोशिश है। इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से राहत मिल सकती है, लेकिन बदलाव की प्रक्रिया में आधिकारिक नोटिस, समय-सीमा और कनेक्शन चालू होने की स्थिति को समझना बेहद जरूरी होगा। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय अपनी अधिकृत गैस कंपनी से जानकारी लेकर ही अगला कदम उठाना चाहिए।

  • एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस     कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    एनसीएल में मनाया गया 77वां संविधान दिवस

     

    कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

     

    सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।

     

    संविधान दिवस के अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा ने संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।

     

    संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व, उसके मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक करना तथा संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।

  • जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

    जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

    जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बिंदूल में लगेगा शिविर

     

    आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

     

    सिंगरौली, 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिंदूल में शिविर आयोजित किया जाएगा।

     

    कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संबंधित अधिकारियों को शिविर का सुव्यवस्थित आयोजन करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     

    शिविर में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

     

    कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों, छात्रावासों, उचित मूल्य दुकानों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

     

    उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

  • शादीशुदा पूजा ने बॉयफ्रेंड गौतम से कहा- मुझसे शादी करो. गौतम बोला- पैसे नहीं हैं. तुम्हारा खर्च कैसे उठाऊंगा.

    शादीशुदा पूजा ने बॉयफ्रेंड गौतम से कहा- मुझसे शादी करो. गौतम बोला- पैसे नहीं हैं. तुम्हारा खर्च कैसे उठाऊंगा.

    शादीशुदा पूजा ने बॉयफ्रेंड गौतम से कहा- मुझसे शादी करो. गौतम बोला- पैसे नहीं हैं. तुम्हारा खर्च कैसे उठाऊंगा. पूजा बोली- उसकी टेंशन छोड़ो, मेरे पास प्लान है. और प्लान ऐसा बनाया कि पुलिसवाले के ही 50 लाख रुपये के सोने के जेवर हथिया लिए.

    ….

     

    पूजा और गौतम दोनों अमीर हो गए… लेकिन पूजा को ये आइडिया सूझा कैसे. सूझा ऐसे कि पड़ोस की जिस महिला (पुलिस वाले की पत्नी) के जेवर चोरी किये, उस महिला कुछ दिन पहले जेवरों की तस्वीर व्हाट्स एप पर लगाई थी.

     

    पूजा के दिमाग में ये तस्वीर बस गई.

     

    जब महिला और परिवार बाहर गया, तो पूजा ने गौतम के साथ रहने के लिए जेवर उड़ाने का प्लान बना डाला. पूजा शादीशुदा है, तो गौतम की भी शादी हो चुकी थी. दोनों एक शादी में मिले और रिश्ते में आ गए.

    ….

     

    पूरी लीला यूपी के इटावा जिले की है. इटावा शहर के महेरा चुंगी के रहने वाले हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार का घर है. वह कासगंज में तैनात हैं. कुछ महीने पहले उन्हें हार्ट अटैक आया. इलाज के बाद वह अपने पैतृक गाँव ऊसराहार चले गए.

     

    घर पर ताला लगा गए.

    ….

     

    ये घर पूजा के ठीक बगल में था. अच्छी जान पहचान थी. हेड कांस्टेबल की बेटी की शादी होनी थी. बेटी के लिए 50 लाख का जेवर जुटाया था. पत्नी ने इस जेवर की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगाई थी.

     

    पूजा ने अपने बॉयफ्रेंड को प्लान बताया और मार्च 2026 को गौतम पूजा और एक अन्य साथी ने मिलकर हेड कांस्टेबल के घर सेंध मार दी.

     

    पूजा ने जेवर पार कर दिया.

     

    इटावा से लेकर आगरा तक अलग-अलग जगहों पर सोना बेचा. खूब मजे किये. गाजियाबाद से एक गाड़ी खरीदी. लाखों के कर्जे चुकाए.

    ….

     

    हेड कांस्टेबल का परिवार जब लौटा तो उनका सब कुछ लुट चुका था. होश उड़ गए.

    ….

     

    पुलिस ने जांच शुरू की. बड़ी चुनौती थी. क्योंकि न CCTV फुटेज… न घर में मुख्य दरवाजे से कोई घुसा.

    ….

     

    कई महीने बाद दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा कर दिया. पूजा-गौतम और एक अन्य पकड़ा गया. जिस सुनार को सोना बेचा, वो भी धर लिया गया. एक अन्य सुनार फरार है.

    ….

     

    पूजा- गौतम की शादी तो नहीं हो पाई, जो शादियाँ थीं वो भी मुश्किल में पड़ गईं… दोनों जेल गए सो अलग…

    ….

     

    अपने घरों की ज्वेलरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न लगायें. ये मुश्किलों को खुलेआम दावत है.

    ….

  • महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने को बूथों पर पहुंचीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेय

    महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने को बूथों पर पहुंचीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेय

    महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने को बूथों पर पहुंचीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेय

     

    – सिहारी दाउदपुर के बूथ संख्या 105 और 106 का किया निरीक्षण

     

    – दस्तावेजों की कमी से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में आ रही परेशानी

     

    – पात्र महिलाओं को फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए किया प्रेरित

     

    उरई (जालौन)। मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ सौम्या पाण्डेय ने सिहारी दाउदपुर गांव के बूथ संख्या 105 और 106 का भ्रमण कर महिला मतदाताओं को जागरूक किया।

    घर-घर किए गए सर्वेक्षण के दौरान सामने आया कि गांव में कई पात्र महिलाओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। जानकारी करने पर पता चला कि आवश्यक सहायक दस्तावेज उपलब्ध न होने अथवा दस्तावेज अधूरे होने के कारण महिलाएं फॉर्म-6 जमा नहीं कर पा रही हैं। इस पर एआरटीओ सौम्या पाण्डेय ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व और मतदान के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेज पूरे कर फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। उन्होंने महिलाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

  • दो दिन बाद कटरा में बेहोशी की हालत में मिले ब्रह्मदेव मिश्रा, जिला अस्पताल में भर्ती

    दो दिन बाद कटरा में बेहोशी की हालत में मिले ब्रह्मदेव मिश्रा, जिला अस्पताल में भर्ती

    दो दिन बाद कटरा में बेहोशी की हालत में मिले ब्रह्मदेव मिश्रा, जिला अस्पताल में भर्ती

     

    घर से टहलने निकले 58 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजन कर रहे थे तलाश, पीड़ित ने कार सवारों द्वारा बेहोश किए जाने की बात बताई

     

    #शाहजहांपुर। अजीजगंज वार्ड संख्या 6 के नवादा इंदेपुर निवासी भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक 58 वर्षीय ब्रह्मदेव मिश्रा दो दिन बाद शुक्रवार सुबह कटरा में Honda एजेंसी के पास बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों के मुताबिक, Honda एजेंसी कर्मी का सुबह उनके बेटे को फोन आया, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ब्रह्मदेव मिश्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

     

    परिजनों के अनुसार, ब्रह्मदेव मिश्रा 24 नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे घर से टहलने निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनकी तलाश में परिवार के लोग लगातार परेशान थे। लापता होने की सूचना कोतवाली में भी दर्ज कराई गई थी।

     

    जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ब्रह्मदेव मिश्रा ने बताया कि वह आवास विकास क्षेत्र में टहलने गए थे। इसी दौरान कार सवार लोगों ने पीछे से उनके मुंह पर कपड़ा लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उनका कहना है कि जब उन्हें होश आया तो वह कटरा क्षेत्र के एक खेत में पड़े थे और उनके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

     

    उन्होंने बताया कि किसी तरह राहगीर से मदद मांगी। राहगीर उन्हें बाइक से भीड़भाड़ वाले इलाके में छोड़कर गया, जिसके बाद उनकी पहचान और परिजनों तक सूचना पहुंची।

     

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अस्पताल में भर्ती ब्रह्मदेव मिश्रा से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल उनके बयान के आधार पर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

  • बॉयफ्रेंड को पीटकर भगाया, फिर 19 साल की युवती के साथ जंगल में दरिंदगी! VIDEO बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी का स्केच जारी

    बॉयफ्रेंड को पीटकर भगाया, फिर 19 साल की युवती के साथ जंगल में दरिंदगी! VIDEO बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी का स्केच जारी

    बॉयफ्रेंड को पीटकर भगाया, फिर 19 साल की युवती के साथ जंगल में दरिंदगी! VIDEO बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी का स्केच जारी

     

    महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद शर्मनाक और डराने वाली घटना सामने आई है। यहां सोनेगांव झील के पास स्थित अमराई जंगल के सुनसान इलाके में एक 19 साल की युवती के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।

     

    आरोप है कि एक अज्ञात युवक ने पहले युवती के बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं, उसने इस दौरान युवती के वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

     

    जानकारी के मुताबिक, युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोनेगांव झील के पास जंगल के एक सुनसान हिस्से में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दोनों को रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती के बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट की और उसे वहां से जाने पर मजबूर कर दिया। बॉयफ्रेंड के चले जाने के बाद आरोपी ने युवती पर हमला किया और उसके विरोध के बावजूद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

     

    आरोपी ने कथित तौर पर युवती के वीडियो रिकॉर्ड किए और उसके पास मौजूद कीमती सामान भी छीन लिया। जाते समय उसने धमकी दी कि अगर युवती ने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी के चलते पीड़िता और उसका बॉयफ्रेंड शुरुआत में घटना के बारे में किसी को बताने से डरते रहे।

     

    घटना के करीब 24 घंटे बाद 24 नवंबर को युवती अपने परिवार के साथ सोनेगांव पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनेगांव पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

     

    पुलिस जंगल में आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी वारदात से पहले किस रास्ते से वहां पहुंचा और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुआ। नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में इस वारदात में एक ही आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है।

     

    पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच भी जारी किया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। आसपास के पुलिस थानों को भी अलर्ट किया गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस CCTV फुटेज, पीड़िता के बयान तथा अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

     

    इस घटना के बाद सोनेगांव झील के पास स्थित अमराई जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल के कुछ सुनसान और अंधेरे हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी। अब इस घटना ने एक बार फिर सुनसान इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।