#श्रावस्ती*👉सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा*
*👉आवासित छात्राओं से बात कर जाना उनका कुशलक्षेम, बेहतर पढ़ाई के दिये टिप्स*
*👉विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से हो मुहैया- सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या*
*👉 सदस्या ने महिला कैदियों को बांटे कंबल*
श्रावस्ती,-राज्य महिला आयोग की सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने गुरुवार को विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अध्ययनरत छात्राओं से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उद्देश्य को भी जाना। इस दौरान सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच किया तथा उन्हें मन लगाकर बेहतर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने की टिप्स भी दिया। उन्होने छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रसोई घर, कार्यालय, गैलरी, पूरे कैम्पस एवं छात्रावास का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और छात्राओं को मीनू के अनुसार भोजन-नास्ता आदि सुविधाओं को मुहैया कराते रहने का निर्देश दिया। सदस्या ने विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि कस्तूरबा में अध्ययनरत छात्राओं को कोई दिक्कत न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालय में जितने भी स्टाफ तैनात है, वे प्रत्येक दशा में अपने तैनाती स्थल पर रहकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें।
डा0 प्रियंका मौर्या ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा ही मुख्य कड़ी है। इसलिए सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने अभिरूचि के अनुसार अपने उद्देश्य को हासिल करें। सरकार द्वारा गरीब बालिकाओं को निशुल्क शिक्षित करने के साथ उन्हें छात्रावास में रहने की व्यवस्था भोजन, कॉपी, किताब एवं यूनिफॉर्म भी दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ लिखकर अपना भविष्य संवार सके।
इस अवसर पर वार्डेन सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।
तदोपरांत सदस्या ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द महिला कैदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। सदस्या ने महिला कैदियों एवं उनके बच्चों को कंबल भी बांटे तथा यह भी निर्देशित किया कि उनके बच्चों का पूरा ख्याल रखा जाए।
#shravasti #bhinga #ikauna #facebook #allup #allindia









