Blog

  • गुंडा टैक्स और अतिक्रमण के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी ने ईओ कैंट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

    गुंडा टैक्स और अतिक्रमण के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी ने ईओ कैंट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

    गुंडा टैक्स और अतिक्रमण के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी ने ईओ कैंट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

     

    कैंट इलाके में ठेका किया गया है, शर्त के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद कोई भी एक्टिविटी नहीं करनी होगी, अफसोस 7 बजे शाम के बाद यहां गुलजार होती व्यवस्था

     

    रोडबेज क्रॉसिंग, पुवाया रोड, जलाल नगर रोड से डग्गामार वाहनों से रोजाना गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है

     

    पुलिसलाइन गेट और उसके आस पास गुंडों का जमघट लगता है, दिन की पौ फूटते ही जुए का फड़ लग जाता है

     

    पुलिस को शिकायत करने का कोई मतलब नहीं, शिकायत होते ही मौके की ओर एक दो आरक्षी दौड़ते है, जेब गर्म कर दी जाती है, वापस लौटते शिकायतकर्ता का नाम मुनाफे में बताया जाता है

     

    बीते दिनों रोडवेज और पुलिस लाइन के बीच नाले से एक लाश बरामद हुई थी, पुलिस ने घुमंतू बताकर मामला क्लॉज कर दिया था, बताते है वह पड़ोसी जनपद का निवासी था और जुआ खेलने लगातार आता था, जीतने के बाद उसका शव नाले में मिला था खैर यह जांच का विषय अवश्य है

     

    समर सहारा शाहजहांपुर जनपद मुख्यालय में एक मंत्री के नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग खुलेआम डग्गामार वाहनों से गुंडा टैक्स वसूल रहे है। इससे सरकार और खासकर मंत्री की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता हुआ बताया जा रहा है। महानगर बनने को बनाया गया है। दिखने में कुछ इलाके आज भी कुख्यात के इलाके बताए जाते है। महानगर की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली पुलिस लाइन में चोरी आदि की घटनाएं घट रही है। पुलिस आरोपियों को तलाश तक न पा रही है। आखिर यह क्रिमिनल्स आते कहा से है। बताते है कि पुलिस लाइन गेट के आस पास दर्जनों गुंडों और लफंगों का जमघट लगता है। सुबह से देर शाम तक बड़े पैमाने पर लाखों का जुआ खेला जाता है। यहां से कुछ को बाकायदा हर दिन निगरानी की पूरी बख्शीस दी जाती है। रोजाना कई बोतलों के ढक्कन खोले जाते है। हारने के बाद जूता लात भी होती है। जीतने वाले को घेरकर कमजोर नस दबाकर जेब खाली कर सड़क की ओर भेज दिया जाता है। एक नहीं अनेक घटनाएं घटित हो चुकी है। कई आस पास लाशे तक मिल चुकी है। पुलिस मांगने वाला बताकर मामले को क्लोज कर देती है। बीते दिनों पुलिस लाइन मोड पर यही शेल्टर लिए गुंडों ने एक युवक को घेरकर बुरी तरह से पीटा था। युवक के 2500 रुपए भी लुट लिए थे। युवक के द्वारा तहरीर सदर बाजार कोतवाली में दी गई थी। सदर बाजार पुलिस उड़ी तहरीर के आधार पर गहनता से जांच करती तो कई मामले खुल सकते थे। कैंट पुलिस का रवैया सन्नाटे जैसा बताया जा रहा है। युवक को न्याय न मिलने की दशा में आईजीआरएस भी किया गया था। आईजीआरएस का निपटान को 30 दिनों का समय होता है। पुलिस ने अगले ही दिन कैंट चौकी पर बुलाकर घटना के बारे में पूछा था फिर युवक का फोटो लेकर जाने को बोल दिया था। मतलब आईजीआरएस का निपटान अपने तौर तरीकों से किए जाने की मुक्कमल तैयारी कर ली थी। बहरहाल डग्गामार वाहनों से खुलेआम गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। खुलेआम जुआ खिलवाया जा रहा है। मजाल है कोई अवरोध पैदा कर दे। आखिर कौन करवा रहा है यह नंगापन ?

     

    इसी बीच गुंडा टैंस और तमाम मामो को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की टीम ने ईओ कैंट को 5 सूत्रीय ज्ञापन देकर उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही की मांग की है। वही ईओ की ओर से दो टूक कहा गया है कि इस वर्ष कुछ ठेका नहीं हो पाए है। जिन स्थानों पर देखा हुए है वहां के लिए नियम शर्ते लागू है। शाम 7 बजे के बाद कोई जमावड़ा या भीड़ एकत्र नहीं होगी। सपा लोहिया वाहिनी की ओर से छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध दुकानों की समस्या को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है। पुवायां रोड से टाउन हॉल को जोड़ने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, कथित अवैध वसूली की जांच और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर संगठन ने छावनी परिषद के अध्यक्ष के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन कार्यालय में दिया गया था।

     

    समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह बघेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में पुवायां रोड से टाउन हॉल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर अवैध दुकानों और ठेलों के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने तथा आवागमन प्रभावित होने की शिकायत की गई है।

     

    ज्ञापन में कहा गया बीती 23 नवंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना का भी हवाला दिया है। अतिक्रमण और अत्यधिक भीड़ के कारण कक्षा 12 की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर दुर्घटना के कारणों की जांच कराने की मांग की है।

     

    पांच सूत्रीय मांगों में अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कराने, मार्ग को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। साथ ही आवश्यकतानुसार मार्ग को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने और ज्ञापन प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अश्वनी सिंह बघेला, सरताज खान सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे थे।

  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तिलहर पुलिस की कार्रवाई

    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तिलहर पुलिस की कार्रवाई

    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तिलहर पुलिस की कार्रवाई

     

    शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामऔतार पुत्र मलिखान निवासी ग्राम लखोहा, थाना तिलहर के रूप में हुई है।

     

    पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

     

    शुक्रवार 27 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर तिलहर पुलिस ने बंधा रोड स्थित नहर की पुलिया के पास से सुबह 8:20 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

     

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, कांस्टेबल वशु आर्या और कांस्टेबल विकास चौधरी शामिल रहे।

     

    #Shahjahanpur #TilharPolice #ShahjahanpurPolice #CrimeNews

  • बाबा साहब को पुष्प अर्पित करने पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र बर्मा एवं पुलिसकर्मी, पैरों में थे जूते! वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप

    बाबा साहब को पुष्प अर्पित करने पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र बर्मा एवं पुलिसकर्मी, पैरों में थे जूते! वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप

    बाबा साहब को पुष्प अर्पित करने पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र बर्मा एवं पुलिसकर्मी, पैरों में थे जूते! वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप #upnews #sultanpur #virl UPNews Awadh Speed News Followars Viral Tv वायरल वीडियो राहुल यादव समाजसेवी MYogiAdityanath

     

    #सुल्तानपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे की कार्यशैली और महापुरुषों के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

    मामला अखण्डनगर थाने का है, जहां थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा, एसआई हैदर अली समेत कई पुलिसकर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

     

    वायरल तस्वीरों में पुलिसकर्मी वर्दी के साथ जूते पहने हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं।

     

    तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग इसे महापुरुषों के सम्मान से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।

     

    इस मामले में एक और सवाल इसलिए भी उठ रहा है, क्योंकि बीते अक्टूबर महीने में सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान अवधी गायक संजय यदुवंशी और उनके समर्थकों पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अपमान के आरोप लगे थे। उस मामले में पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी।

     

    अब सवाल यह है कि जब आम नागरिकों के खिलाफ महापुरुषों के अपमान के आरोप में कार्रवाई की गई, तो क्या अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों के मामले में भी वैसी ही कार्रवाई होगी?

     

    क्या पुलिस अधीक्षक इस वायरल प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई के निर्देश देंगे?

     

    फिलहाल वायरल तस्वीरों पर पुलिस के उच्चाधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।

  • स्वयंभू पत्रकारों को मान्यताप्राप्त पत्रकारों जैसी सुरक्षा जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची

    स्वयंभू पत्रकारों को मान्यताप्राप्त पत्रकारों जैसी सुरक्षा जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची

    स्वयंभू पत्रकारों को मान्यताप्राप्त पत्रकारों जैसी सुरक्षा जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची

     

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने मौखिक रूप से कहा है कि खुद को पत्रकार घोषित करने वाले लोगों को जरूरी नहीं कि मान्यताप्राप्त पत्रकारों के समान सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि पत्रकार होने का दर्जा कोई व्यक्ति खुद को नहीं दे सकता। जस्टिस बागची ने यह टिप्पणी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की।

     

    पत्रकार की पहचान क्या है और पुलिस के सामने उसे कितनी सुरक्षा मिलनी चाहिए — यह सवाल अब सीधे सुप्रीम कोर्ट की मेज़ पर है। गुरुवार, 26 नवंबर को अदालत ने कहा कि वह इस पर विचार करेगी कि पत्रकार किसे माना जाए और क्या मान्यताप्राप्त पत्रकारों को बाक़ियों से ज़्यादा संरक्षण मिलना चाहिए।

     

    मामला अक्टूबर में दिल्ली में हुए उन प्रदर्शनों से जुड़ा है जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग उठी थी। 10 और 11 अक्टूबर को इन्हें कवर कर रहे कई पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। केरल यूनियन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ) ने सात पत्रकारों की हिरासत और कथित बदसलूकी को लेकर याचिका दायर की थी।

     

    बेंच ने क्या कहा

     

    चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा कि पत्रकारीय आज़ादी और सार्वजनिक व्यवस्था के बीच संतुलन रखना होगा। लीगल पोर्टल बार एंड बेंच के मुताबिक जस्टिस बागची ने टिप्पणी की कि स्वघोषित पत्रकारों को शायद वैसी सुरक्षा न मिले जैसी मान्यताप्राप्त पत्रकारों को मिलती है।

     

    अदालत ने सात पत्रकारों के व्यक्तिगत आरोपों पर कोई राय नहीं दी। ये शिकायतें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय जांच कमेटी के पास भेज दी गईं। याचिकाकर्ताओं को अब वहां सबूत रखने होंगे कि वे मौक़े पर मौजूद थे और उन पर ज़रूरत से ज़्यादा बल इस्तेमाल हुआ।

     

    ‘रील मेकर नहीं, स्थापित पत्रकार’

     

    पीटीआई के मुताबिक KUWJ की ओर से वरिष्ठ वकील पी.वी. दिनेश ने दलील दी कि हिरासत में लिए गए सातों पत्रकार स्थापित मीडिया संस्थानों के लिए काम करते हैं, रील बनाने वाले नहीं। बार एंड बेंच ने इनमें 24 न्यूज़, एशियानेट न्यूज़, रिपोर्टर टीवी, मातृभूमि और मनोरमा न्यूज़ के पत्रकारों के नाम दिए हैं।

     

    दिल्ली पुलिस अपने हलफ़नामे में कह चुकी है कि पत्रकार एक अलग श्रेणी हैं और कमाई के लिए रील बनाने वाले इन्फ़्लुएंसर उस दायरे में नहीं आते।

     

    अब आगे क्या

     

    अदालत ने कहा है कि वह बड़े सवालों पर विचार करेगी — पत्रकार की परिभाषा, पुलिस के मुक़ाबले उसके विशेष अधिकार, और प्रदर्शन स्थल से ज़बरन हटाना हिरासत माना जाए या नहीं। अगली सुनवाई की तारीख़ रिपोर्टों में नहीं है। मान्यता के बिना काम करने वाले हज़ारों स्ट्रिंगरों, फ़्रीलांसरों और डिजिटल पत्रकारों के लिए यह बहस बेहद अहम होने जा रही है।

  • गोला चीनी मिल से उड़ रही राख के खिलाफ APJA ने खोला मोर्चा, बड़े जनांदोलन की चेतावनी

    गोला चीनी मिल से उड़ रही राख के खिलाफ APJA ने खोला मोर्चा, बड़े जनांदोलन की चेतावनी

    गोला चीनी मिल से उड़ रही राख के खिलाफ APJA ने खोला मोर्चा, बड़े जनांदोलन की चेतावनी

     

    गोला गोकर्णनाथ खीरी

    गोला चीनी मिल से उड़ रही राख से परेशान नगरवासियों की समस्या को लेकर ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (APJA) ने आवाज बुलंद की है। एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने मिल से निकल रही राख के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल समाधान की मांग उठाई है। हवा में उड़ती राख लोगों के घरों, वाहनों और वातावरण को प्रभावित कर रही है। साथ ही सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की चिंता बनी हुई है। APJA ने मिल प्रशासन से इस समस्या का तत्काल प्रभावी समाधान करने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगरवासियों के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

     

    जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, समस्या का समाधान अब जरूरी है ।

    #गोला_गोकर्णनाथ #गोला_चीनी_मिल #APJA #अनुराग_सारथी #जनहित_की_आवाज #लखीमपुर_खीरी

  • चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी।

    चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी।

    चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी।

     

    फतेहगंज पश्चिमी बरेली। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में कस्बे की मुख्य बाजार में शराब दो दुकानों एवं एक परचून, जनरल स्टोर की तीन दुकानों और मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार कॉलोनी के एक मकान समेत चार ठिकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती। पीड़ित हार्डवेयर एवं परचून दुकान के मालिक अजय अग्रवाल एवं मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार निवासी ने भूरी गंगवार थाने में भी लिखित तहरीर दी है और चोरी जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

     

    जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने कस्बे की मुख्य बाजार की अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद परचून दुकान के मालिक अजय अग्रवाल की दुकान को निशाना बनाकर उनके शूटर का ताला तोड़कर वहां से करीब 80 हजार रुपये के नए नोटों की मालाएं और नौ लाख रुपये नकद ले गए। और पास में ही चोरों ने देसी शराब की दुकान के ताले भी तोड़ दिए।

     

    इसके अलावा मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार कॉलोनी निवासी भूरी गंगवार के घर से चोरों ने घुसकर बक्शे और अलमारी से चोर सोने की एक चेन, मांग टीका, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की तगड़ी, गुलशन पट्टी, पांच पैंडल वाला मंगलसूत्र और 1500 रुपये नकद और तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। उधर दूसरी तरफ फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में नन्हे लाल जाटव के घर की दीवार बांधकर घर में बंदी करीब डेढ़ लाख की दो भैंस चोरी करके ले गए। सुबह को घटना की जानकारी होने पर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगातार चोरी से लोग दहशत है। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने तुरंत पुलिस कर फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ हाइवे देवेश सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, थाना चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआना किया।

     

    उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, एवं कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान एवं सांसद प्रतिनिधि सपा नेता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने कस्बे एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र में हुई चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओ का खुलासा करने एवं रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए दोनों चोरों की पहचान कराकर तलाश की जा रही है। फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

     

    गौरतलब है कि चार दिन पहले फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र के गांव सहसा में भी चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया था। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। चार दिन के भीतर कस्बे के बीचोंबीच हुई चोरी से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत है।

  • एक परमीशन, दो खेतों में मिट्टी खनन! नियमों को ठेंगा दिखाने का आरोप

    एक परमीशन, दो खेतों में मिट्टी खनन! नियमों को ठेंगा दिखाने का आरोप

    एक परमीशन, दो खेतों में मिट्टी खनन! नियमों को ठेंगा दिखाने का आरोप

     

    परमीशन की शर्तों की जांच हुई तो खुल सकता है पूरा मामला, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

     

    खुटार, शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव बिजौरा बिजौरिया में मिट्टी खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, खनन के लिए परमीशन एक खेत की ली गई है, जबकि मिट्टी का खनन दो अलग-अलग खेतों में किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि यह जानकारी सही है तो यह परमीशन की शर्तों के उल्लंघन का मामला हो सकता है।

     

    हैरानी की बात यह है कि कथित तौर पर एक ही परमीशन की आड़ में दो स्थानों पर खनन किए जाने की चर्चा के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर एक खेत की परमीशन पर दूसरे खेत में खनन कैसे किया जा रहा है और इसकी निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।

     

    मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि खनन की अनुमति किस गाटा संख्या और कितने क्षेत्रफल के लिए जारी की गई है। क्या मौके पर उसी स्थान पर खनन हो रहा है, जहां की अनुमति दी गई है? इसकी राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम से निष्पक्ष जांच कराई जानी जरूरी है। जांच में अनियमितता सामने आने पर खननकर्ता के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों की भूमिका भी तय की जानी चाहिए।

    शाहजहाँपुर पुलिस DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh

  • खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

    खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

    खुटार में धान खरीद पर उठे सवाल, बंडा के तीन किसानों से 270 क्विंटल खरीद दर्शाई गई, जांच करने नहीं पहुंची टीम

     

    शाहजहांपुर। खुटार की नरायनपुर विक्रमपुर सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर खरीद को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अभिलेखों में बंडा क्षेत्र के गांव नवदिया बंकी के तीन किसानों से 270 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई।

     

    बंडा, सिंधौली और पुवायां क्षेत्र के किसानों का धान खुटार के क्रय केंद्रों पर तौले जाने की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा।

     

    किसान नेता राममिलन, विकास कुमार यादव, रामचंद्र अवस्थी और हरीराम ने समिति के स्टॉक और खरीद अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समिति के आसपास के लोगों से जानकारी लेकर क्रय केंद्र के संचालन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

     

    एसडीएम सदानंद सरोज ने व्यस्तता के कारण जांच नहीं हो पाने की बात कहते हुए टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने भी सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीम से जांच कराने की बात कही है।

     

    फिलहाल धान खरीद के आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन जांच अब तक आश्वासनों तक ही सीमित है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

     

    #शाहजहांपुर #खुटार #धानखरीद #किसान #क्रयकेंद्र #उत्तरप्रदेश

     

    फोटो काल्पनिक AI

  • पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—

    पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—

    —-पुवायां विद्युत उपखंड में अवैध कनेक्शनों का खेल, नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली—-

     

    —-सिंधौली, पुवायां, जेवा और मुड़िया क्षेत्र में कई अनियमित कनेक्शन, टीजी-2 से लेकर उपखंड अधिकारी तक की भूमिका होगी उजागर—-

     

    शाहजहांपुर। विद्युत वितरण उपखंड पुवायां के अंतर्गत सिंधौली, पुवायां, जेवा और मुड़िया क्षेत्रों में अवैध विद्युत कनेक्शन देने का खेल तेजी से चल रहा है। विभागीय नियमों और मानकों को दरकिनार कर कथित अवैध वसूली के जरिए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले की कड़ी टीजी-2 स्तर से लेकर उपखंड अधिकारी तक पहुंचती है।

    सबसे अधिक अवैध और अनियमित कनेक्शन सिंधौली के टीजी 2 के द्वारा सर्वे करके दिए गए है।

     

    इन क्षेत्रों में ऐसे कई कनेक्शन दिए गए हैं, जो विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं हैं। आखिर किसकी अनुमति से और किन नियमों के तहत ये कनेक्शन जारी किए गए? जल्द ही यूपी रिपोर्टर वीडियो साक्ष्यों के साथ पूरे मामले की पोल खोलेगा और जिम्मेदारों की भूमिका जनता के सामने लाएगा।

     

    विभाग में नियमों की अनदेखी और अवैध वसूली का यह खेल आखिर कब तक चलेगा?

     

    Sitapur Mvvnl Mvvnl Bly II Up Reporter News CE Devipatan Mvvnl A K Sharma

  • बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

    बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

    बण्डा उपमंडी में फर्जी प्रवेश पर्चियों का आरोप, बिना धान आवक के खरीद का दावा

     

    शाहजहांपुर। बण्डा उपमंडी में धान खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जी प्रवेश पर्चियां काटे जाने का आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के रणजीत सिंह उर्फ राजू का दावा है कि मंडी में धान की आवक नहीं हो रही, इसके बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद दर्शाई जा रही है।

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद में देरी के चलते किसानों ने पहले ही अपना धान राइस मिलों को बेच दिया था, लेकिन उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल सका। अब राइस मिलों में पहले से पहुंच चुके धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के नाम चढ़ाए जाने का आरोप है। इसी के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी प्रवेश पर्चियां काटने का खेल चलने की बात कही गई है।

     

    रंजीत सिंह उर्फ राजू ने कहा कि मंडी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जाए तो धान की वास्तविक आवक और खरीद की स्थिति सामने आ सकती है। उन्होंने मांग की कि मंडी में ट्रॉलियों की आवक और सरकारी खरीद के रिकॉर्ड का मिलान कराया जाए।

     

    मंडी इंस्पेक्टर विजयपाल ने बताया कि जिस दिन की धान आवक की जानकारी चाहिए, उसके लिए लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद ही संबंधित दिन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

     

    फर्जी प्रवेश पर्चियों के आरोपों के बीच अब मंडी की वास्तविक आवक और सरकारी खरीद के रिकॉर्ड की जांच की मांग उठ रही है।

    #पर्चीखेल #शाहजहांपुर #बण्डा #धानखरीद #किसान #भारतीयकिसानयूनियन #मंडी