11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी काल! दो मासूम बच्चे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे, हालत नाजुक
शाहाबाद, हरदोई। ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी दुर्गेश के दो वर्षीय पुत्र कार्तिक और पांच वर्षीय पुत्री महिमा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी
दो मासूम बच्चों के साथ हुए इस हादसे ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइनों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिसके चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? हाईटेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन कथित लापरवाही के चलते मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ गई।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
फिलहाल दोनों मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार के लोगों की निगाहें अस्पताल में चल रहे इलाज पर टिकी हैं और पूरा गांव दोनों बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Mudassir Ansari बबलू समाजसेवी Mohit Gupta जनसेवक एडवोकेट धीरू बाजपेई नगर पालिका परिषद शाहाबाद Nagar Palika Parishad Shahabad PMO India UP Police Hardoi district Uttar Pradesh Traffic Police Pandit Abhishek Bajpei Thakur Akshay Singh भौकाल न्यूज़ शाहजहांपुर नव आवाज मंच- आपका मंच आपकी आवाज एड. महेन्द्र वाल्मीकि ‘सभासद एवं क्षेत्रीय सदस्य भाजपा’ Shobhit Shrivastav Director General Public Relations – Navy Mo Kaif Rock D D Shukla Journalist Vaibhav Srivastava हिन्दी दैनिक सार सागर Adv Himanshu Gupta #allfollowers #highlight
Leave a Reply