#गुरुपर्व पर अखिलेश #यादव के साथ नजर #आए सपा #राष्ट्रीय प्रवक्ता #जितेंदर सिंह मल्ली, सपा में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ सहभागिता ने खींचा ध्यान

 

लखनऊ। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व यानी गुरुपर्व के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंदर सिंह मल्ली ने लखनऊ स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर मत्था टेका और गुरुपर्व मनाया।

 

इस अवसर पर अखिलेश यादव जी के साथ जितेंदर सिंह मल्ली की मौजूदगी विशेष रूप से चर्चा में रही। गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व के आयोजन में सहभागिता के बाद अखिलेश यादव जी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी उपस्थिति देखने को मिली। एक ही दिन में धार्मिक कार्यक्रम से लेकर राजनीतिक संवाद तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी मौजूदगी ने पार्टी के राजनीतिक गलियारों में ध्यान आकर्षित किया।

 

जितेंदर सिंह मल्ली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। टीवी डिबेट में अपनी बेबाक शैली, तथ्यों के साथ तर्क रखने और भाजपा के प्रवक्ताओं के सामने समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के कारण वह लगातार चर्चा में रहते हैं। पार्टी के सिख समुदाय से आने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में उनकी विशिष्ट पहचान है।

 

राजनीतिक हलकों में जितेंदर सिंह मल्ली की सक्रियता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनकी निरंतर सहभागिता को उनके बढ़ते राजनीतिक दायरे के रूप में देखा जा रहा है। कम समय में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालने के बाद पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

गुरुपर्व के इस पावन अवसर पर अखिलेश यादव जी के साथ जितेंदर सिंह मल्ली की मौजूदगी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका दिखाई दे रही है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *