जिलाधिकारी ने 31 लाभार्थियों को वितरित किए करीब एक करोड़ रुपये के ऋण चेक, एक लाभार्थी को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
बैंक ऑफ बड़ौदा रोजा मंडी शाखा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित
शाहजहांपुर में बुधवार को बैंक ऑफ़ बडौदा की शाखा रोजा मंडी परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत वृहद ऋण वितरण शिविर में 31 लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले रामापुर बरकतपुर निवासी नंदलाल को ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी गई।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने ऋण शिविर में कुल 31 लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ रुपये के ऋण चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बहुत अच्छी है इस योजना अंतर्गत 18 से 35 वर्ष लोगों को पहली बार 5 लाख रुपए तक का ऋण 4 वर्ष के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है, और 10 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि समय से ऋण चुकाने पर दूसरी बार 10 लाख रुपए रुपए बिना ब्याज के सब्सिडी के साथ ऋण दिया जाता हैं, इसी तरीके से ऋण अदा करने पर भविष्य में ऋण की क्षमता बढ़ती रहती है। उन्होंने बताया कि इस ऋण से आत्मनिर्भर बनने के लिए अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट, बेकरी एवं कृषि संबंधित आदि रोजगार स्थापित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना योजना विकसित भारत एवं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय ऋण योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक लाभार्थियों से सीधे जुड़कर राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन ऋण योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने, आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का अवसर मिलता है। बैंक ऑफ बड़ौदा रोजा मंडी के शाखा प्रबंधक विमल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है। बैंक ऑफ बड़ौदा इस दिशा में युवाओं को वित्तीय सहायता एवं आवश्यक बैंकिंग सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक एवं मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा श्री अरविंद प्रसाद गुप्ता, जीएमडीआईसी संजय कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक पवन कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी अतुल कुमार सक्सेना, ऋण प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय दीपिका टंडन, चौक मंडी मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, चौड़ेरा शाखा प्रबंधक ज्योति मिश्रा, रोजा मंडी शाखा के ऋण अधिकारी सतीश कुमार, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विमल कुमार सहित बैंक के अन्य क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।
—-
Leave a Reply