बरेली परिक्षेत्र के नए डीआईजी मुनिराज ने संभाला कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत**

 **बरेली परिक्षेत्र के नए डीआईजी मुनिराज ने

 संभाला कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत**

–मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी

–पहले भी संभाल चुके हैं बरेली के एसएसपी की जिम्मेदारी

बरेली। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज ने बरेली परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मुनिराज इससे पहले मुरादाबाद परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर तैनात थे। शासन ने उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि मुनिराज इससे पहले जुलाई 2018 से अगस्त 2019 तक बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी रह चुके हैं। ऐसे में वह जिले और परिक्षेत्र की भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों से पहले से परिचित हैं।

वहीं बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी रहे अजय कुमार साहनी को स्थानांतरित कर मुरादाबाद परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *