शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा सड़क हादसे का मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

 

अगर किसी सड़क हादसे में माता-पिता की मृत्यु हो जाती है तो क्या ऐसी स्थिति में बेटा ही मुआवजे की मांग कर सकता है या शादीशुदा बेटी भी मुआवजे की मांग कर सकती है? अगर आपको भी इसकी जानकारी नहीं है कि ऐसी स्थिति में शादीशुदा बेटी मुआवजा मांग सकती है या नहीं?

 

तो जान लें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया है कि अगर बेटी शादीशुदा है या फिर कमा रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके मुआवजे का दावा खारिज कर दिया जाए. जानिए किस मामले पर हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. यह मामला एक सड़क हादसे से जुड़ा है.

 

सड़क हादसे में हुई मौत

 

बता दें कि सड़क हादसे में मीनू नाम की लड़की और उनके पिता चमनलाल की मौत हो गई थी. इसके बाद ही मीने की बहन सविता ने दोनों की मौत के लिए मुआवजे की मांग की.

 

मामला कब का है?

 

यह मामला 31 अगस्त 2025 का है. बहन और पिता की मौत हो गई तो उसके बाद जब बीमा कंपनी से मीनू की बहन ने मुआवाजे की मांग की तो कंपनी ने उसकी इस मांग पर आपत्ति जताई. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर बीमा कंपनी ने क्यों मुआवजा देने की मांग पर आपत्ति जताई, आखिर कारण क्या था?

 

कंपनी का क्या कहना था?

 

मुआवजे की मांग पर कंपनी का कहना था कि सविता पहले से ही शादीशुदा है और वह अपने परिवार के साथ भी नहीं रहती है. वहीं अपने पिता पर आर्थिक रूप से निर्भर भी नहीं थी.

 

सविता की शादी कब हुई?

 

जानकारी के मुताबिक, सविता की शादी 2002 में हो चुकी थी. इस पर ही कंपनी ने कहा कि वह शादीशुदा है और पिता पर निर्भर भी नहीं थी. हालांकि, इस पर हाई कोर्ट का कहना कुछ और था.

 

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

 

हाई कोर्ट ने कंपनी की इस बात को स्वीकार नहीं किया. कोर्ट का कहना था कि अगर कोई लड़की शादीशुदा है या फिर परिवार से अलग रहती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मुआवजे की मांग नहीं कर सकती है.

 

आर्थिक रूप से आश्रित माना गया

 

बता दें कि इस मामले में हाई कोर्ट ने मामला की सविता अलग बेशक रहती थी, लेकिन उसके मायके से आर्थिक मदद मिलती रही होगी. इस आधार पर ही कोर्ट ने उसे आंशिक रूप से आर्थिक रूप से आश्रित माना.

 

कितना मिला मुआवजा?

 

बता दें कि कोर्ट ने मीनू की मौत के मामले में मुआवजे की राशि 5.10 लाख रुपये और चमनलाल की मौत के मामले में 7.05 लाख रुपये बढ़ा दी. साथ ही इस पर 9 प्रतिशत सालाना ब्याज भी मिलेगा.

 

क्या हर बेटी को मिलेगा मुआवजा?

 

बड़ा सवाल यही है कि क्या हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद हर व्यक्ति मुआवजे की मांग कर सकती है तो जान लें कि हाई कोर्ट ने यह साफ किया है कि दावा करने का अधिकार मिलने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर बेटी को एक जैसा मुआवजा मिले. मुआवजा कितना मिलेगा, इसके लिए देखा जाएगा कि मृतक और दावा करने वाले व्यक्ति के बीच आर्थिक निर्भरता कितनी थी.