फर्रुखाबाद से कतर पहुंचेंगी हरी मटर और सब्जियां, 63 मीट्रिक टन की पहली खेप रवाना
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद ने कृषि उत्पादों के निर्यात के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले से 63 मीट्रिक टन फ्रोजन हरी मटर और मिश्रित सब्जियों की पहली खेप कतर के लिए रवाना की गई है। इस उपलब्धि की जानकारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश के किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
फर्रुखाबाद जैसे जिले से विदेश के लिए कृषि उत्पादों की खेप रवाना होना स्थानीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस पहल से फर्रुखाबाद की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी है।
आपको बताते चलें यह कंपनी जनपद के उद्योगपति उमेश अग्रवाल की बताई जा रही है जो कि थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में स्थित है


