#शाहाबाद के मुख्य बाजार में अफवाह ने मचाया बवाल, फिर ASP अखिलेश सिंह की एंट्री ने किया सारा सस्पेंस खत्म दुकान में बंद युवती की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश, भागा क्यों था दुकानदार
#हरदोई शाहाबाद के मुख्य बाजार में गुरुवार दोपहर ऐसा सीन हुआ कि पल भर में पूरा बाजार थम गया। डॉ. खरबंदा की क्लीनिक के पास लक्ष्मी दत्त ऋषि कुमार की कपड़े की दुकान के अंदर एक युवती के बंद होने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#पुलिस आई तो दुकानदार ने गिराया शटर और हो गया फरार, फिर क्या हुआ
#प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कोतवाली पुलिस की गाड़ी बाजार में घुसी, कपड़ा व्यापारी के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में दुकान का शटर गिराया और भीड़ में गायब हो गया। बस, इसी एक हरकत ने पूरे मामले को मर्डर मिस्ट्री जैसा बना दिया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे मामला गंभीर देख पुलिस ने बिना देर किए दुकान का ताला तुड़वाया। शटर उठा तो अंदर युवती मिली। उसे सकुशल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बाजार में हड़कंप मच चुका था।
#अब आई असली कहानी सामने, ASP अखिलेश सिंह ने किया बड़ा खुलासा
#मामले ने तूल पकड़ा तो खुद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह को सामने आना पड़ा। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर पूरे ड्रामे का सच बताया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
#ASP ने बताया कि युवती ने पुलिस को खुद बताया है
मैं तो सिर्फ सूट खरीदने आई थी। दुकान पर सूट पसंद आया तो ट्रायल करने के लिए ऊपर वाले हिस्से में चली गई। तभी नीचे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया युवती ने दो टूक कहा दुकानदार ने मेरे साथ कोई बदतमीजी नहीं की, कोई गलत काम नहीं हुआ। मुझे किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी
#तो फिर दुकानदार क्यों भागा
#पुलिस की जांच में सामने आया कि बाहर भीड़ का शोर और पुलिस को देखकर दुकानदार बुरी तरह घबरा गया था। डर के मारे उसने शटर गिरा दिया, और इसी गलतफहमी ने एक साधारण सी सूट खरीदने की घटना को अपहरण जैसा सनसनीखेज बना दिया हरदोई पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा बवाल टल गया और अफवाहों का बाजार गर्म होने से पहले ही ठंडा पड़ गया।
एक अफवाह कैसे बन सकती है बड़ा बवाल, इस घटना ने साबित कर दिया। आपकी इस पर क्या राय है कमेंट में जरूर लिखें
👇 खबर को लाइक और शेयर जरूर करें ताकि अफवाह नहीं, सच्चाई फैले
#HardoiNews #ShahabadBreaking #ShahabadMarketDrama #HardoiPolice #ASPAkhileshSingh #HardoiViralNews #UPBreaking #FactCheck #ShahabadNewsToday #HardoiLatestNews